बिपाशा बसु ने ब्लैक आउटफिट में बर्थडे पार्टी में कराया बेबी बंप फोटोशूट

बिपाशा बसु ने ब्लैक आउटफिट में बर्थडे पार्टी में कराया बेबी बंप फोटोशूट

इन दिनों बिपाशा बसु अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। शनिवार रात अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ बिपाशा अयाज खान की बर्थडे डिनर पार्टी में पहुंचीं। बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं। इस बार भी उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है।

बिपाशा बसु इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही हैं। वह आए दिन अपने बेबी बंप के साथ कैमरे में कैद हो जाती हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। बिपाशा बसु के कुछ फोटोज फिर से सामने आए हैं। इनमें उनके साथ उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं। बिपाशा बसु अपने लेटेस्ट फोटोज में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

इस फोटोज में बिपाशा बुस ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी थी और वह इसमें काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। बिपाशा बसु ने पैपराजी को अलग-अलग अंदाज में पोज देकर खुश कर दिया। बिपाशा ने शिमरी श्रग के साथ शॉर्ट ब्लैक ड्रेस और ग्रीन हील्स पहनी। वहीं करण, बिपाशा को कंपनी देते हुए ब्लैक शर्ट और पेंट्स में नजर आए। एक्ट्रेस ने पार्टी से कई सारी फोटोज से बना एक मोंटाज वीडियो शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मंकीलव।”

बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह मां बनने वाली हैं और इसके बाद वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। बिपाशा बसु अक्सर अपने बेबी फ्लॉन्ट करते नजर आती हैं। बिपाशा बसु का हाल ही में बेबी शॉवर हुआ था और इस दौरान उनके फैमिली मेंबर्स के साथ करीबी दोस्त मौजूद थे। बिपाशा बसु बेबी शॉवर में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बिपाशा बसु अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फोटोज शेयर करती रहती हैं। इन फोटोज में बिपाशा बसु का बेबी बंप साफ नजर आता है। कई बार उनके साथ करण सिंह ग्रोवर भी दिखाई देते हैं। बिपाशा बसु ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि वह और उनके पति करण सिंह कुंद्रा बेटी चाहते हैं।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में शादी की थी। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं। करण सिंह ग्रोवर की ये तीसरी शादी है जबकि बिपाशा बसु की पहली शादी है। करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु से पहले श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट के साथ शादी की थी।

admin