कप्तान कूल महेन्द्रसिंह धोनी के भाई जीते है बेहद साधारण जीवन, देखिए तस्वीरें!!

महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में जो मुकाम हासिल किया, उसकी चर्चा उनकी रिटायरमेंट के बाद भी लोगों का फेवरेट टॉपिक रहती है। क्रिकेट जगत से सन्यास लेने के बाद आज महेंद्र सिंह धोनी एक साधारण जीवन जीते हैं। इतना ही नहीं वह खुद को एवं अपने परिवार को लाइमलाइट की दुनिया से दूर रखना ही पसंद करते हैं।
ये कहना गलत नहीं होगा कि महेंद्र सिंह धोनी को यह सादा जीवन जीने की प्रेरणा उनके परिवार से मिली है। महेंद्र सिंह धोनी का नाम चाहे कितनी भी बुलंदियों पर रहा हो, लेकिन उनके परिवार ने हमेशा एक साधारण जीवन ही जिया है।
साधारण जीवन जीता है धोनी का पूरा परिवार
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। उनके पिता पान सिंह धोनी और उनकी मां देवकी धोनी बेहद साधारण ढंग से अपना जीवन यापन करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के दो भाई और एक बहन है। धोनी से बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी की एक बहन जयंती भी है, जो स्कूल में इंग्लिश टीचर है।
धोनी के हर फैसले में बहन रही हमेशा साथ
महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के जरिए यह बात सभी लोग जानते हैं कि धोनी ने अपने पिता के विरुद्ध जाकर क्रिकेट को अपना करियर चुना था। हालांकि उनके इस सफर में उनकी बहन ने उनका पूरा साथ दिया था।
महेंद्र सिंह धोनी के इस फैसले में उनकी बहन उनके हर कदम पर साथ खड़ी नजर आई थी। जयंती धोनी की शादी गौतम गुप्ता नामक एक शख्स से हुई है। धोनी की बहन जयंती के साथ-साथ उनके जीजा ने भी उनके फैसले का समर्थन किया था।
कौन है महेन्द्र सिंह धोनी के बड़े भाई
नरेंद्र सिंह धोनी का नाम हर किसी ने सुना है। सभी लोग जानते हैं कि वह एक राजनेता है एवं साल 2014 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से जुड़े ।हैं नरेंद्र सिंह धोनी ने 10 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था। हालांकि उनके घर छोड़ने के कारणों को लेकर कभी भी मीडिया में कोई खुलासा नहीं किया गया।
महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह धोनी मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। महेंद्र सिंह धोनी की मां देवकी देवी हाउसवाइफ है। उन्होंने अपना पूरा जीवन अपने बच्चों की देखभाल और अपने घर के कामों में लगा दिया है।