आरसीबी के सामने 83 रनों की ताबडतोड पारी खेलने वाले चेन्नई के ऑपनर डेवॉन कॉन्वे की पत्नी रहती है बेहद सादगी से, देखिए दोनों की तस्वीरें!!

आरसीबी के सामने 83 रनों की ताबडतोड पारी खेलने वाले चेन्नई के ऑपनर डेवॉन कॉन्वे की पत्नी रहती है बेहद सादगी से, देखिए दोनों की तस्वीरें!!

आप तो जानते ही होंगे कि कहा जाता है कि हर सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है। न्यूजीलैंड के क्रिकेटर डेवोन कॉन्वे की कहानी भी ऐसी ही है। लेडी लक आने के बाद उनका खेल ज्यादा निखर चुका है। अपनी क्यूट गर्लफ्रेंड किम वॉटसन को लंबे समय तक डेट करने के बाद अब दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं।

कल चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया। जहां चेन्नई के ऑपनर डेवॉन कॉन्वे बेंगलुरु के सामने 83 रनों की ताबडतोड पारी खेली। ऐसे में आज हम उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने वाले है। तो आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानते है।

शादी के बंधन में बंधने का फैसला करने से पहले यह जोड़ी लंबे समय तक रिलेशनशिप में थी। 23 जुलाई, 2020 को उनकी सगाई हुई और 23 अप्रैल, 2022 को दक्षिण अफ्रीका में शादी हुई। यह एक बेहद निजी समारोह था, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही मौजूद थे।

आप को जानकारी के लिए बता दें कि किम वैसे पर्सनल लाइफ जीतीं हैं। वह तभी सुर्खियों में आईं जब डेवोन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी एक तस्वीर पोस्ट की, जिससे उनका प्रेम संबंध आधिकारिक हो गया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं, जहां उनकी आईडी ‘kimble15’ है और वर्तमान में उनके 8.8k फॉलोअर्स हैं। उनके बायो में ‘वाइफ ऑफ डेवोन कॉनवे’ लिखा है।

navneet