CHRIS GAYLE-मौज मस्ती की दुनिया में डूबे रहते हैं यूनिवर्स बॉस, देखिए तस्वीरें !!

आप तो जानते ही होंगे कि वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल जिस तरह से क्रिकेट के मैदान में अपनी तूफानी बल्लेबाजी की वजह से चर्चा में रहते है, उसी तरह वे मैदान के बाहर भी विवादों की वजह से चर्चा में रहते है।
मैदान पर गेंदबाजों की धज्जियां उडाने वाले गेल का जन्म जमैका में 21 सितंबर 1979 में हुआ था। गेल फिलहाल अपनी लग्जरी लाइफ जीते है, लेकिन उनकी जिंदगी में भी एक समय ऐसा था कि उनकी मां घर चलाने के लिए चिप्स बेचती थी। तो आइए गेल से जुडी कुछ बातें विस्तार से जानते है।
घर चलाने के लिए गेल की मां ने किया कडा संघर्ष
आप को बता दें कि फिलहाल गेल अपनी लग्जरी लाइफ जीते है और पार्टीज एन्जॉय करते है, लेकिन एक समय उनका बचपन काफी मुश्किलों से गुजरा। गेल के फैन्स ये बात नहीं जानते होंगे कि उनकी मां अपने बेटे की जरुरतें पूरी करने के लिए चिप्स बेचा करती थी।
गेल को जब भी पैसों की जरुरत पडती तो उनकी मां अपनी कमाई के कुछ पैसें उन्हें देती थी। गेल के पिता का नाम डुडलू गेल है, जो कि पुलिस में थे, लेकिन बडा परिवार होने के वजह से उनके घर का गुजारा नहीं चलता था।
क्रिस को मिलाकर घर में छह बच्चे थए, जिसमें क्रिस का नंबर पांचवां था। शादी से पहले ही गेल पिता बन गए थे, वो अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ लिव-इन में रहते थे। गेल से शादी करने से पहले नताशा ने एक बच्ची को जन्म दिया था। जिसका नाम गेल ने बल्श रखा है। हालांकि फिलहाल गेल ने नताशा से शादी कर ली है।
क्रिस गेल को दादा ने सिखाया क्रिकेट
आप तो जानते ही होंगे कि क्रिस गेल अपनी तूफानी बल्लेबाजी की वजह से पूरे विश्वभर में प्रख्यात है। गेल के पीछे उनके दादा का बडा हाथ था, जिन्होंने उनको क्रिकेट के गुण सिखाए। उनके दादा क्लब लेवल के क्रिकेटर रहे थे, जिनसे उन्होंने क्रिकेट खेलना सीखा था। गेल ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत जमैका के फेमस ल्युकास क्रिकेट क्लब से की थी।
क्रिस गेल महिला रिपॉर्ट्स से कर चूके है अभद्रता वर्तन
आप को बता दें कि गेल कई बार महिला रिपॉर्ट्स से बदमतीजी कर चूके है। एक बार मैच के दौरान क्रिस गेल से एक महिला पत्रकार ने पूछा तो गेल ने आश्वर्यचकित कर देने वाला जवाब दिया। गेल ने कहा था मैनें आपकी पिच को छुआ ही नहीं तो कैसे बता सकता हूं। गेल के इस जवाब पर उनकी काफी आलोचना भी हुई थी।
ये है क्रिस गेल का आंतरराष्ट्रीय़ करियर
आप को जानकारी के लिए बता दें कि गेल ने सितंबर 1999 में भारत के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था, जिसमें वे 1 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। वहीं मार्च 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट डेब्यू और 2006 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था।
क्रिस गेल अबतक 284 मैच खेल चूके है। जिसमें उन्होंने 23 शतकों की मदद से 9727 रन बनाए है। वहीं 103 टेस्ट मैचों में 7214 और टी20 करियर में 56 मैच खेलकर 1607 रन बना दिए है। जिसमें उन्होंने 2 शतक भी लगाए है।