क्रिकेट की दुनिया के सबसे घातक ऑपनर और फिनिशर दिखे एकसाथ, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर!!

आप तो जानते ही होंगे कि आंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चूके पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अक्सर चर्चा में रहते है। धोनी फिलहाल आईपीएल में चैन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे है। कहा जा रहा है कि आईपीएल 2023 धोनी के करियर का आखिरी सीजन हो सकता है।
क्रिस गेल मिले एम एस धोनी से
बता दें कि एमएस धोनी अपने शांत स्वभाव की वजह से कैप्टन कूल के नाम से जाने जाते है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद भी धोनी अक्सर चर्चाओं में बने रहते है।
आईपीएल 2023 से पहले धोनी के प्रैक्टिस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। वहीं हाल में ही वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने महेन्द्रसिंह धोनी संग मुलाकात की है।
आप को बता दें कि क्रिस गेल ने हाल में ही महेन्द्रसिंह धोनी से मुलाकात की है। ऐसे में धोनी और गेल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
क्रिस गेल जहां दुनिया के बेस्ट ऑपनर रहे है, वहीं धोनी दुनिया के सबसे खतरनाक फिनिशर है। ऐसे में दोनों बल्लेबाजों के सामने अच्छे-अच्छे गेंदबाज घुटना टेक देते है। क्रिकेट की दुनिया के इन दो दिग्गजों की तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे है।
इन तस्वीर में वो धोनी के साथ बेहद शानदार और खुश दिखाई दे रहे है। इन तस्वीरो में देखा जा सकता है कि गेल ने धोनी के कंधे पर हाथ रखा है। वहीं कैप्शन में लिखा है कि, ‘लॉन्ग लिव लीजेंड्स’
धोनी के कप्तानी में भारत ने जीती है कई ट्रॉफियां
आप को बता दें कि एमएस धोनी भारत के एकलौते ऐसे कप्तान है, जिन्होंने भारत को तीनों आईसीसी ट्रॉफियां जिताई है। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 का टी0 विश्वनकप, 2011 का वर्ल्डकप और 2013 की चैपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतै है।
अगर जो हम आईपीएल की बात करें तो उन्होंने चैन्नई सुपर किंग्स को उनकी कप्तानी में 2010, 2011, 2018 और 2021 की ट्रॉफी जितवा चूके है। कहा जा रहा है कि ये आईपीएल का सीजन धोनी का आखिरी साल होगा। इसके बाद वे क्रिकेट को संपूर्ण तरीके से अलविदा कहेंगे।