41 की उम्र में भी धोनी करते है ताबडतोड बेटिंग, 150+ KMPH स्पीड वाले मार्क वुड को धोनी ने जड़े बैक टू बैक 2 दनदनाते छक्के, अपने नाम किया ये महारिकॉर्ड!!

आप को बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है। जब वो मैदान में उतरते है तो चौको -छक्को का तूफान ला देते है, और अपने फैंस का दिन बना देता है।
ऐसा ही कुछ सोमवार को लखनऊ के खिलाफ खेले गये IPL 2023 के छठे मैच में देखने को मिला है, जोकि अब काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दे की बीते सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायन्ट्स के बीच आईपीएल 2023 का छठा मैच चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया।
इस मैच में CSK के कप्तान और लाखो- करोड़ो फैंस के दिलो की धडकन महेंद्र सिंह धोनी पारी के आखरी ओवर में मैदान में उतरे, और इसी ओवर में इन्होने दो आतिशी छक्के लगाकर फैंस का दिन बना दिया। अब इसका एक विडियो सोशल मिडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
जब रवीन्द्र जड़ेजा पारी के 20 वें ओवर की पहली गेंद पर 3 रन बनाकर आउट हुए तब महेंद्र सिंह धोनी मैदान में आये, जिसके बाद पूरा स्टेडियम ख़ुशी से झूम उठा. और तब धोनी ने ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर दो हवाई छक्के जड़ दिए।
हालाँकि, अगली ही गेंद पर धोनी कैच आउट का शिकार हो गये है, लेकिन उन्होंने अपने इन दो शॉट्स से ही फैंस का दिन बना दिया।