पिता आउट करने के लिए रखते थे 100 रूपये का इनाम, गांव में था सुविधा का अभाव, बेटे ने किया नाम रोशन, जानिए शुभमन गिल के संघर्ष की कहानी!!

आप तो जानते ही होंगे कि भारत के ऑपनर शुभमन गिल किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे अपनी मेहनत औऱ काबिलियत के दम से इस मुकाम पर पहुंचे है। लेकिन उनकी इस कामयाबी के पीछे उनके परिवार का काफी बडा त्याग रहा है।
शुभमन गिल ने खेतों पर उनके लिए पिच बनाना, बेटे के लिए घर छोडा, बेटे के साथ साए की तरह खडे रहे है। तब जाकर गिल ने पहले अंडर 19 विश्व कप जिताया। फिर आईपीएल से लेकर भारत के लिए खेलते हुए शतक जड रहे है।
दोहरा शतक लगाकर छा गए शुभमन गिल
बता दें कि गिल ने श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वन-डे मैच में शानदार दोहरा शतक लगा दिया। ऐसा करने वाले वे भारत के पांचवे बल्लेबाज बन गए है। शुभमन गिल ने 208 रनों पारी के दौरान 19 चौके और 9 छक्के लगाए। इसके अलावा कई रिकॉर्ड्स भी बनाए।
पिता आउट करने के लिए रखते थे 100 रुपए का इनाम
आप को जानकारी के लिए बता दें कि क्रिकेट में बेटे की रूचि को देखते हुए पिता ने उन्हें क्रिकेटर बनाने की ठान ली। उन्होंने गांव के अपने एक बड़े से खेत में शुभमन गिल के लिए क्रिकेट पिच तैयार की। गिल को बल्लेबाजी करना ज्यादा पसंद था।
अभ्यास के दौरान पिता घंटों उन्हें गेंद फेंकते। कभी-कभार वो गांव के लड़कों को चैलेंज देते कि जो शुभमन को आउट करेगा उसे इनाम में 100 रूपये दूंगा।
उनके पिता बताते हैं कि इनाम पाने के लिए गांव के कई लड़के इकट्ठा हो जाते। शुरू के पांच-छह महीने मेरे पैसे खर्च हुए। फिर ऐसा समय आया कि शुभमन को जल्दी कोई आउट ही नहीं कर पाता था।
गांव में सुविधा का अभाव था, परिवार ने घर छोड़ दिया
गांव में सुविधाओं का अभाव होने की वजह से और बेटे को सही करियर में प्रोत्साहन के लिए पिता ने खेती करना छोड दिया। वहीं जब शुभमन गिल की उम्र जब आठ साल की थी, उस दौरान उनका परिवार मोहाली शिफ्ट हो गया था और किराए के मकान में रहने लगा था।
ऐसे में नए शहर में अजनबी लोगों के साथ रहना आसान नहीं था। लेकिन पिता ने बेटे के सपने को अपना सपना बना लिया था। शायद इसीलिए संघर्ष के सफर में आसानी हो गई।
आईपीएल के बाद राष्ट्रीय टीम में मचाया धमाल
2018 की नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने शुभमन गिल को 1.8 करोड़ में खरीदा था। उस सीजन 13 मैचों में 146.04 की स्ट्राइक रेट से 203 रन बनाए थे। आईपीएल 2020 में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14 मैच में 440 रन बनाए थे।
वहीं साल 2019 में शुभमन गिल का देश के लिए खेलने का सपना पूरा हुआ। 31 जनवरी 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय डेब्यू मैच खेला। वहीं 2 दिसंबर 2020 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैच में पर्दापण किया।
26 दिसंबर 2020 को गिल को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिला। उनके आकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने 13 टेस्ट मैचों में एक शतक की मदद से 736 रन बनाए हैं।
वहीं 19 एकदिवसीय मैचों में 1102 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 5 अर्धशतक आए हैं। इसके अलावा 74 आईपीएल मैचों में 14 अर्धशतक की मदद से 1900 रन बना लिए हैं।