पिता लगाते है फल की दुकान, उमरान ने भी दसवीं के बाद छोड दिया था स्कूल, आज उमरान मलिक है करोडों की संपत्ति के मालिक!!

पिता लगाते है फल की दुकान, उमरान ने भी दसवीं के बाद छोड दिया था स्कूल, आज उमरान मलिक है करोडों की संपत्ति के मालिक!!

आप तो जानते ही होंगे कि भारतीय क्रिकेट टीम को आईपीएल के माध्यम से कई सारे प्रतिभाशाली युवा खिलाडी मिलते है। इन्हीं खिलाडीयों में से एक जम्मू-काश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक है। उमरान मलिक ने आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था।

उमरान एक ऐसे खिलाडी बन गए है, जिन्हें पिछले एक साल में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। वे सनराईजर्स हैदराबाद में है और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर चूके है। तो आइए उमरान मलिक के बारे में विस्तार से जानते है।

 

आप को बता दें कि उमरान मलिक एक तेज गेंदबाज है, जो कि एक साल में काफी सफल रहे है। उनका जन्म 22 नवंबर 1999 को हुआ था। उन्होंने 2021 में क्रिकेट खेलना शुरु किया। वे सिर्फ दो बार आईपीएल में खेले है, लेकिन इससे काफी सारा पैसा कमाया है।

कितनी है उमरान मलिक संपत्ति?

उमरान मलिक क्रिकेट से काफी पैसा कमाते है। वह साल में $28,000 से $34,000 प्रति वर्ष कमा रहे है। पिछले साल से उनकी कुल संपत्ति में 486% की वृद्धि हुई है। 2021 में उमरान मलिक को आईपीएल फ्रेंचाइजी की और से 20 लाख रुपए सैलरी मिल रही थी।

 

लेकिन 2022 में उनकी सैलरी बढकर करीब 4 करोड रुपए हो गई। 2023 में भी फ्रेंचाईजी ने इसी कीमत पर उन्हें रिटेन किया है। उमरान मलिक जम्मू-काश्मीर के एक बेहद साधारण परिवार से है। उनके पिता फल विक्रेता है और उनकी माता हाउसवाइफ है।

उमरान मलिक ने अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान देने के लिए 10वीं कक्षा में स्कूल छोड दिया था, लेकिन अब उनका परिवार इस बात से खुश है कि वह सफल हो गए है।

 

जानकारी के अनुसार बता दें कि उमरान मलिक आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके है और अपने करियर में उन्होंने 17 मैचों में 8.83 की इक़ॉनमी रेट से 24 विकेट लिए है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन तब आया जब उन्होंने 5/25 लिया।

उमरान मलिक ने 26 जून 2022 को टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के लिए क्रिकेट खेलना शुरु किया था। उन्होंने कुछ दिनों बाद ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहली वन-डे मैच भी खेला।

navneet