अपने बेटे जोरावर से मिलकर इमोशनल हुए गब्बर, पिछले साल आयशा से हुआ था तलाक, वीडियो हुआ वायरल!

अपने बेटे जोरावर से मिलकर इमोशनल हुए गब्बर, पिछले साल आयशा से हुआ था तलाक, वीडियो हुआ वायरल!

आप तो जानते ही होंगे कि शिखर धवन भारतीय टीम शानदार ऑपनर बल्लेबाज है। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शिखर धवन अपने बेटे जोरावर से मुलाकात करते हुए दिखाई दे रहे है।

 

बता दें कि शिखर धवन ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। जिसमें वे अपने बेटे जोरावर से मिल रहे है और उसे खुशी के मारे अपनी गोद में उठा लेते है। शिखर ने इस वीडियो के साथ ‘तू जो मिला’ का गाना भी लगाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

 

आप को जानकारी के लिए बता दें कि शिखर धवन का बेटा जोरावर अब ऑस्ट्रेलिया में अपनी मां आयशा के साथ रहता है। शिखर धवन और आयशा अब साथ नहीं रहते है। दोनों ने कुछ वक्त पहले तलाक का एलान किया था। इसके बाद ही जोरावर अपनी मां आयशा के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहता है।

 

वन-डे सीरीज के लिए चुना गया था शिखर धवन को

बता दें कि टी20 विश्वकप के बाद भारत का न्यूजीलैंड दौरा था। ऐसे में वहा कई सीनियर खिलाडियों को आराम दिया गया था। टी20 में हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। वहीं वन-डे टीम की अगुवाई में शिखर धवन को कप्तान चुना गया था।

 

शिखर धवन जब भी वनडे टीम में आते है, वह कप्तानी करते है। क्योंकि उस वक्त कई सीनियर खिलाडी आराम पर होते है। शिखर धवन को आईपीएल में भी पंजाब किंग्स का कप्तान बनाया गया है।

navneet