हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बसरा और दोनों बच्चों के साथ जीते हैं बेहद खूबसूरत जिंदगी, कैसे हुई उनकी गीता बसरा के साथ पहली मुलाकात, जानिए दोनों की प्रेमकहानी!!

हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बसरा और दोनों बच्चों के साथ जीते हैं बेहद खूबसूरत जिंदगी, कैसे हुई उनकी गीता बसरा के साथ पहली मुलाकात, जानिए दोनों की प्रेमकहानी!!

आप को बता दें कि भारत के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह की गेंदबाजी से क्रिकेट दर्शक कायल है। हरभजन सिंह ने भारत को कई सारे ऐसे मैच अपने दम पर जितावए है, जो कि जीतना असंभव थे। तो आइए हरभजन सिंह के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से जानते है।

ये है हरभजन सिंह का परिचय

भारत के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह का जन्म 3 जुलाई 1980 को जालंधर के पंजाब में हुआ था। हरभजन सिंह के पिता नाम सरदार सिंह प्लाहा है। जो की एक बॉल बेयरिंग और वॉल्व फैक्ट्री के मालिक थे। हरभजन पांच बहनों के एक ही भाई है।

 

हरभजन सिंह के पिता का कारोबार काफी अच्छा था। उसके बावजूद सरदार सिंह प्लाहा चाहते थे कि उनका बेटा भारतीय क्रिकेट टीम में खेले। इसके बाद दिन-रात महेनत के दम पर इस खिलाडी ने आखिरकार टीम में जगह बना ही ली थी।

 

कौन-कौन शामिल है हरभजन सिंह के परिवार में?

हरभजन सिंह प्लाहा मतलब भज्जी के परिवार में उनके पिता का नाम सरदार सरदेव सिंह प्लाहा और उनकी माता का नाम अवतार कौर जौ कि हाउसवाइफ है। इसके साथ उनकी 4 बहन भज्जी से बडी और 1 बहन इनसे छोटी है। इसके अलावा हरभजन की पत्नी 1 बेटा औऱ 1 बेटी भी परिवार का हिस्सा है।

 

कब और किसके साथ हुई हरभजन सिंह की शादी?

बता दें कि हरभजन सिंह की शादी अभिनेत्री गीता बसरा के साथ 29 अक्टूबर 2015 को हुई थी।

गीता बसरा और हरभजन सिंह की प्रेमकहानी

बता दें कि हरभजन सिंह क्रिकेट में काफी ज्यादा व्यस्त रहते थे। लेकिन गीता बसरा की पहली नजर में ही क्लीन बोल्ड हो गए थे। जिसके बाद हरभजन सिंह की बात युवराज सिंह ने आगे बढाई। जैसे तैसे करके हरभजन सिंह को नंबर मिल गया। उसके बाद हरभजन सिंह ने गीता को मैसेज करके कॉफी पर बुलाया।

 

लेकिन हरभजन को इस मैसेज का कोई जवाब नहीं मिला। दूसरी तरफ हरभजन सिंह टी20 विश्वकप में व्यस्त हो गए। विश्वकप 2007 जीतने के बाद गीता बसरा ने हरभजन को बधाई देते हुए मैसेज किया।

जिसके बाद दोनों की पहली मुलाकात आईपीएल 2007 में हुई थी। जिसके बाद आईपीएल के मैच में गीता के लिए दो टिकिट का अरेंज किया था। इन दोनों ने आठ साल तक एकदूसरे को डेट करने के बाद 2015 में शादी के बंधन में बंध गए।

 

आखिर हरभजन सिंह के कितने बच्चे है?

हरभजन सिंह औऱ गीता बसरा के 1 बेटा और 1 बेटी है। जिसमें 27 जुलाई 2016 को बेटी हिनाया हीर प्लाहा का जन्म हुआ था। वहीं उसके 5 साल बाद 10 जुलाई 2021 को बेटे जोवान वीर सिंह प्लाहा का जन्म हुआ था।

navneet