अनोखी प्रेम कहानी: हिंदू लड़के ने जर्मन लड़की से रचाई शादी, ऐसे हुई मुलाकात, दुल्हन देखने पहुंच रहे लोग

अनोखी प्रेम कहानी: हिंदू लड़के ने जर्मन लड़की से रचाई शादी, ऐसे हुई मुलाकात, दुल्हन देखने पहुंच रहे लोग

यूट्यूब पर एक कपल की अनोखी प्रेम कहानी काफी वायरल हो रही है। यह कपल सोशल मीडिया पर भी काफी प्रसिद्ध है। हम आपको इसी कपल के बारे में बताने जा रहे हैं कि कैसे वे इस रिश्ते में आएं। कैसे राजस्थान के निवासी अर्जुन ने जर्मनी की जूली से विवाह किया। यह कपल अपने वीडियो ब्लॉग को YouTube चैनल पर सांझा करते रहता है। जूली अब यहीं भारत में ही रहती हैं और वह भारत के देसी अंदाज में घुल-मिल गई हैं। वह खेतों में भी काम करती हैं। जूली का यह देसी अंदाज यूजर्स काफी पसंद करते हैं।

अर्जुन ने बताया कि उनकी मुलाकात जूली से साल 2018 में हुई थी। उस समय वह किसी काम के चलते दुबई गए हुए थे तभी वह जूली से मिले। जूली भी वहां फोटोशूट के लिए आई हुईं थी। अर्जुन ने उन्हें पहली बार समुद्र किनारे बिकनी में देखा था। जूली को देखते ही उससे उन्हें पहली नज़र में ही प्यार होगया। जूली उस वक्त समुद्र के किनारे स्विमिंग कर रही थी। अर्जुन ने जूली से बात करने की पहल खुद से ही की थी। अर्जुन ने आगे बताया कि जब उन्होंने जूली को देखा तो उससे बात शुरु करने के लिए उन्होंने उसकी स्वीमिंग की काफी तारीफ की। इसके बाद उन्होंने जूली की खूबसूरती की भी तारीफ की। फिर अर्जुन ने जूली से सीधे उनका नंबर मांग लिया। जूली ने पहले तो उन्हें मना कर दिया क्यों कि वह अजनबियों को अपना नंबर नहीं देती थी। लेकिन जाते-जाते उन्होंने अर्जुन से उनका नंबर ले लिया।

दो दिन बाद जब जूली का मैसेज आया तो अर्जुन के खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा। अर्जुन और जूली एक दूसरे से मिले फिर दोनो एकसाथ दुबई घूमे। उन दोनों के बीच बातचीत अब पहले से ज्यादा होने लगी और वह रोज मुलाकात भी होने लगी। जूली दुबई दो महीने रूकी जबकि वह सिर्फ दो हफ्ते के लिए ही आईं थी। उसके बाद उनके जर्मनी जाने के बाद भी अर्जुन से वह बात करते रही। इसके बाद वह एक बार इंडिया अर्जुन से मिलने आईं और फिर वह यहीं की होकर रह गईं। साल 2020 में अर्जुन ने जूली को प्रोपोज किया फिर 1 साल बाद दोनो शादी के बंधन में बंध गए। जूली इसके बाद जर्मनी कभी नहीं लौटी। वह अब हिंदी भी बोलने लगी हैं।

navneet