स्टुअर्ट बिन्नी से ज्यादा फेमस हैं उनकी पत्नी मयंती लैंगर, करोड़ों दिलों पर करती हैं राज, लाखों प्रशंसक हैं स्टाइल के दीवाने!!

स्टुअर्ट बिन्नी से ज्यादा फेमस हैं उनकी पत्नी मयंती लैंगर, करोड़ों दिलों पर करती हैं राज, लाखों प्रशंसक हैं स्टाइल के दीवाने!!

बता दें कि मयंती लैंगर एक ऐसा नाम है, जिनकी लोकप्रियता किसी क्रिकेटर से कम नहीं है। मयंती लैंगर पूर्व भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी है और वे लाइव मैच कवर करने के अलावा खेल कार्यक्रम भी होस्ट करती है। उन्होंने लंबे समय तक आईपीएल को कवर किया है।

मयंती का ग्लैमरस ऐसा है, जो हर किसी को बना दे दीवाना…

आप को बता दें कि नई दिल्ली की रहने वाली मयंती के पिता आर्मी ऑफिसर थे। उन्होंने खेल पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में की। शुरुआत में मयंती अमेरिका में काम करती थी। लेकिन इसके बाद वे भारत लौट आई।

मयंती ने साल 2008 में आईपीएल क्रिकेट को कवर करना शुरु किया था। इसके बाद उनका क्रिकेट से गहरा रिश्ता जुड गया। यही कारण है कि उन्होंने 2011, 2015 औऱ 2019 क्रिकेट विश्वकप को होस्ट किया।

 

मयंती जब मैदान पर आती थी तो स्टेडियम में मौजूद दर्शक उन्हें देखकर खुशी से झूम उठते है। मयंती काफी स्टाइलिश है और उनके बोलने का अंदाज बेहद अलग है। उनकी हर अदा प्रशंशकों को काफी लुभा देती है।

काफी अमीर और जिंदादिल है मयंती लैंगर

बता दें कि मयंती अमीर होने के साथ-साथ जिंदादिल है। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 20 करोड रुपए है। वह काफी स्टाइयलिश जिंदगी जीना पसंद करती है। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती है। मयंती अक्सर अपने वीडियो और फोटो पोस्ट करती रहती है।

 

खासतौर पर उनका ग्लैमरस लुक दर्शकों को उनका दीवाना बना देता है। इंस्टाग्राम पर मयंती लैंगर के लाखों फॉलोअर्स है। वह दुनिया में कहीं भी जाती है तो अपनी तस्वीरें पोस्ट करना नहीं भूलती। उनकी फोटो पर हजारों लाइक्स मिलते है।

पहले ही इंटरव्यू में दिल दे बेठे थे बिन्नी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की मयंती लैंगर से मुलाकात 2007 में इंडियन क्रिकेट लीग के एक मैच के दौरान हुई थी। उस मैच में स्टुअर्ट बिन्नी ने अपनी टीम हैदराबाद हीरोज के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।

 

उस मैच में मयंती खेल पत्रकार के तौर पर काम कर रही थी। मैच के बाद मयंती जब बिन्नी का इंटरव्यू लेने के लिए पहुंची तो भारतीय क्रिकेटर उसे देखता ही रह गया। उस इंटरव्यू के दौरान बिन्नी उन्हें अपना दिल दे बैठे।

2012 में शादी के बंधन में बंध गए

2007 में दोनों के बीच प्यार की पींगे बढ़नी लगीं और साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली। एक साल पहले ही 2021 में मयंती ने एक बेटे को जन्म दिया। बता दें कि मयंती के ससुर और बिन्नी के पिता रोजर बिन्नी भी क्रिकेटर रहे हैं। रोजर 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य थे।

navneet