फॉर्म के लिए पत्नियों संग भारतीय क्रिकेटर्स ने किये महाकाल के दर्शन, दुःख में आये भगवान याद, देखें तस्वीरें!!

फॉर्म के लिए पत्नियों संग भारतीय क्रिकेटर्स ने किये महाकाल के दर्शन, दुःख में आये भगवान याद, देखें तस्वीरें!!

आप को बता दें कि क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने आज मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। विराट और अनुष्का यहां महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के बाद सुबह की भस्म आरती में शामिल हुए और फिर पूजा-अर्चना की।

 

विराट कोहली माथे पर चंदन और गले में रुद्राक्ष की माला के साथ बनियान और धोती धारण किए हुए नजर आए तो अनुष्का शर्मा हल्के गुलाबी रंग की साडी में नजर आई। यहां पति-पत्नी दोनों ही महाकाल की पहली पंक्ति में हाछ जोड बैठे दिखाई दिए।

 

इसके बाद दोनों ने मंदिर के मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक भी किया। मंदिर से निकलने के दौरान अनुष्का ने पत्रकारों से कहा कि हम यहां पूजा करने आए थे और महाकालेश्वर मंदिर में ‘दर्शन’ किए।

 

इसके पहले भी भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर टेस्ट से पहले अपनी पत्नी मेहा के साथ मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए।

 

बता दें कि नवविवाहित जोड़े ने मंदिर परिसर में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। वे ‘भस्म आरती’ में भाग लेने के लिए सुबह-सुबह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जो आमतौर पर सुबह 4 बजे से 5:30 बजे के बीच ब्रह्म मुहूर्त के दौरान नंदीहाल में की जाती है। अक्षर पटेल ने अपने साथी केएल राहुल के महाकालेश्वर के दर्शन के एक दिन बाद दर्शन किए।

 

केएल राहुल के साथ उनकी पत्नी आथिया शेट्टी भी साथ थीं. केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने भी मंदिर में जलाभिषेक और पूजा की। राहुल और आथिया ने भी मशहूर भस्म आरती में हिस्सा लिया था। अक्षर और राहुल की शादी एक ही हफ्ते में हुई थी।

navneet