भारत की बेटियों ने अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीतकर बढ़ाया देश का मान, फाइनल में अंग्रेजों को रौंदा

भारत की बेटियों ने अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीतकर बढ़ाया देश का मान, फाइनल में अंग्रेजों को रौंदा

बता दें कि साउथ आफ्रिका में खेले जा रहे वुमेंस अंडर-19 टी20 विश्वकप 2023 अब अपने अंत की और बढ गया है। इस में आज भारत और इंग्लैड के बीच ट्रॉफी जीतने को लेकर फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है।

 

फाइनल मैच साउथ आफ्रिका के पोचेफस्ट्रूम स्थित सेनवेस पार्क में हो रहा है। मैच में टोस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैंसला किया है। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैड ने 17.1 ओवर में 68 रन आउट हो गई। भारतीय टीम को विश्वकप जीतने के लिए महज 69 रनों का लक्ष्य मिला।

 

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

बता दें कि इस मैच में अर्चना देवी, पार्शवी चोपडा और टिटास साधू ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक-एक विकेट मन्नत कश्यप और शेफाली वर्मा को मिला। इंग्लैड के लिए रायना मैकडोनाल्ड-गे ने सबसे ज्यादा 19 और एलेक्स स्टोनहाउस ने 11 रन का योगदान दिया।

 

भारत ने की धमाकेदार शुरुआत

भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शैफाली शर्मा ने धांसू शुरुआत दिलाई। लेडी सहवाग के नाम से मशहूर शैफाली ने 11 गेंद पर चौका और छक्का जडते हुए 15 रन कूट दिए। हालांकि शैफाली और श्वेता के विकेट लगातार गिरने से टीम इंडिया दबाव में आ गई।

इसके बाद सौम्या तिवारी ने तृषा के साथ मिलकर भारत की पारी को संभाला। तृषा ने और सौम्या ने मिलकर भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। आखिरी में तृषा 24 रन बनाकर आउट हो गई। तिवारी ने विजयी शॉट खेलकर भारत को वर्ल्ड चैपिंयन बना दिया।

 

भारत महिला अंडर-19 (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत, सौम्या तिवारी, गोंगडी त्रिशा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हर्षिता घोष, तीता साधु, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपडा, सोनम यादव

इंग्लैड महिला अंडर-19 (प्लेइंग इलेवन): ग्रेस स्क्रिवेंस (कप्तान), लिबर्टी हीप, नियाम फियोना हॉलैंड, सेरेन स्मेल (डब्ल्यू), रयान मैकडोनाल्ड गे, चारिस पावेली, एलेक्सा स्टोनहाउस, सोफिया स्मेल, जोसी ग्रोव्स, ऐली एंडरसन, हन्ना बेकर

navneet