भारत के सबसे सफल कप्तान धोनी एक समय में करते थे रेलवे में नौकरी, फिर पलटा किस्मत का पासा और इस तरह हुआ भारतीय टीम में सिलेक्शन, जानिए उनके बारे में सबकुछ!!

आप को बता दें कि महेंन्द्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। धोनी की कप्तानी में भारत 3 बार विश्व चैम्पियन बन चूका है। महेन्द्रसिंह धोनी को प्यार से सभी क्रिकेट फैंस और खिलाडी कूल माही के नाम से पुकारते है।
धोनी मैदान के अंदर और बहार अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते है। ऐसे में कई सारे खिलाडी है, जो कि एम एस धोनी को अपना आइडल मानते है। आज हम आप को इस आर्टिकल में एम एस धोनी के जीवन से जुडी कई सारी जानकारियां देने वाले है, तो आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानते है।
एमएस धोनी का कहां हुआ था जन्म?
आप को बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म रांची बिहार में हुआ था। जो कि एक हिंदू राजपुत परिवार से ताल्लुक रखते है। धोनी के गांव का नाम लवाली है। जो कि उत्तराखंड के अल्मोडा जिले के लमगरा प्रखंड की जैंती तहसीत में पडता है। लेकिन धोनी के जन्म के बाद उनके पिता काम के सिलसिले में रांची आ गए।
धोनी के पिता करते थे काम
आप को बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी के पापा मेकॉन लिमिटेड कंपनी में जूनियर प्रबंधन पद पर एक पंप ऑपरेटर के रुप में काम करते थे।
महेन्द्र सिंह धोनी के परिवार में कौन-कौन है शामिल?
बता दें कि धोनी के पिता का नाम पान सिंह धोनी और माता का नाम देवकी देवी है, जो कि एक हाउसवाइफ है। धोनी का एक बडा भाई है, जिसका नाम नरेंद्र सिंह धोनी और एक छोटी बहन है, जिसका नाम जयंती गुप्ता है।
धोनी का बडा भाई राह राजनीति नेता है और बहन एक इंग्लिश अध्यापक के पद पर कार्य कर रही है। वहीं धोनी की पत्नी का नाम साक्षी है। धोनी की एक बेटी भी है, जिसका नाम जीवा है।
धोनी की शादी कब और किसके साथ हुई?
आप तो बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी की सगाई 3 जुलाई 2010 को साक्षी के साथ हुई थी। इसके एक दिन बाद यानि 4 जुलाई 2010 को साक्षी सिंह रावत से शादी के पवित्र बंधन में बंध गए थे।