ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति है मिस इंडिया फाइनलिस्ट, देखिए खूबसुरत तस्वीरें!!

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति है मिस इंडिया फाइनलिस्ट, देखिए खूबसुरत तस्वीरें!!

आप को बता दें कि ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का नाम अदिति हुंडिया है, जो इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर भी हैं। वहीं अदिति पेशे से एक म्यूजिकल आर्टिस्ट हैं। सोशल मीडिया पर अदिति काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरों को लोग खूब देखना पसंद करते हैं।

14 जनवरी, 1997 को राजस्थान के जयपुर में जन्मीं अदिति हुंडिया फैशन वर्ल्ड में काफी एक्टिव हैं। उनका ग्लैमरस अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। अदिति ने पोलैंड में मिस सुपरनेशनल कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट करके भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

साल 2019 में अदिति को ईशान की आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करते देखा गया। वे मैच में ईशान की परफोर्मेंस पर चियर कर रही थीं। इसके बाद से उनका नाम ईशान से जोड़ा गया। अदिति ने ईशान किशन की परफॉर्मेंस की सराहना भी की थी।

बता दें, ईशान और हुंडिया कई बार साथ में स्पॉट हो चुके हैं और कई बार इनके रिश्ते में रहते की खबरें भी चल चुकी हैं, हालांकि आज तक इन दोनों में से किसी ने भी ऑफिशियली अपने रिश्तों के बारे में कभी कुछ भी नहीं कहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हुंडिया साल 2018 में ‘मिस सुपरनेशनल इंडिया’ का खिताब भी अपने नाम किया था।

इसके अलावा हुंडिया सोशल मीडिया स्टार भी हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने की संख्या लाखों में हैं. इंस्टाग्राम पर हुंडिया आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिस पर उनके चाहने वाले जमकर प्यार लुटाते हैं

navneet