बेहद खूबसुरत है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड, बडी-बडी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को देती है टक्कर, तस्वीरें देखें…

आप तो जानते ही होंगे कि ईशान किशन भारत क्रिकेट टीम के बल्लेबाज है। ईशान किशन ने इस बात को साबित करने के लिए दोहरा शतक बनाया, ये तो आप जानते ही होंगे। ईशान किशन के बल्ले से विश्व का सबसे तेज दोहरा शतक निकल चूका है।
ईशान किशन का जन्म कब और कहां हुआ?
आप को बता दें कि ईशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 को बिहार के नवादा जिले में एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। ईशान किशन के पिताजी का नाम प्रणव पांडे है।
जो की पहले एक बिल्डर का काम करते थे और उनके माता जी का नाम सुचित्रा सिंह जो एक हाउसवाइफ है। ईशान किशन के एक बड़े भाई भी है। जिसका नाम राजकिशन है।
ईशान किशन के भाई भी खेलते थे क्रिकेट
बता दें कि ईशान किशन दोनों भाई बचपन से ही क्रिकेट खेलने में रुचि रखते थे। उनके बड़े भाई राजकिशन स्टेट लेवल के क्रिकेटर रह चुके हैं। ईशान किशन अपने दादी के सबसे बड़े लाडले पोते थे। बचपन के समय में ईशान किशन अपने शरारतों की वजह से जायदा पीटते थे।
ईशान किशन का जन्म होने के बाद उसके बाद उनके पिता पटना मे शिफ्ट हो गए थे। एक बार ईशान किशन का बड़ा भाई राजकिशन अंडर 14 क्रिकेट मैच में भाग लिया। जिसमें ईशान किशन ने भी क्रिकेट में जाने के लिए अपने पिता से जिद करने लगे।
उनके पिताजी ने सोचा कि ऐसे भी तो इन दोनों का सिलेक्शन नहीं होने वाला है। इसलिए उनके पिताजी ने ईशान किशन को क्रिकेट में भाग लेने की छूट दे दी। हालाकि ईशान के बड़े भाई का क्रिकेट में सिलेक्शन हो ही गया।
ये है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड
जितनी चर्चा ईशान की हो रही है, उतनी ही सुर्खियों में उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया भी हैं। वे पेशे से मॉडल हैं और म्यूजिक वीडियो-विज्ञापनों के जरिए अच्छी खासी कमाई करती हैं।
यहां से मिली ईशान किशन की गर्लफ्रेंड को पहचान
भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिल के साथ एक तस्वीर क्या डाली। सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। हर ओर ताबड़तोड़ दोहरा शतक लगाने वाले ईशान और पेशे से मॉडल अदिति के रिश्ते की चर्चा हो रही है।
हालांकि, ऐसा नहीं कि अदिति हुंडिया पहली बार चर्चा में है, इससे पहले वे 2017 में मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में फाइनिलिस्ट रही थीं और 2018 में उन्होंने मिस सुपरनेशनल इंडिया का खिताब जीतकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
बॉलीवुड अभिनेत्रियों को देती है टक्कर
बता दें कि सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहने वाली अदिति हुंडिया खूबसूरती और फिटनेस के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आती हैं। 2016 में एलीट मिस राजस्थान कॉनटेस्ट में हिस्सा लेकर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।
इस प्रतियोगिता में भी वे फाइनलिस्ट रही थीं। इसके अलावा उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो और एड भी किए हैं, जिससे उन्हें खूब कमाई होती है।