जया किशोरी ने विवाह के लिए चुना अपना वर, कोलकाता का लिया खास नाम, उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें

इस समय बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री और जया किशोरी की शादी को लेकर चर्चा मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जया किशोरी की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। जया किशोरी ने अपनी शादी के सवालों पर स्पष्ट तौर पर जबाव दे दिया है। इस समय जया किशोरी की भागवत कथा मध्यप्रदेश के नागदा में हो रही है। जहां एक बार फिर वह मीडिया के सामने आई। मीडिया के सामने जया किशोरी ने विवाह को लेकर खुलासा किया कि शादी जीवन का एक अहम संस्कार है। उनके द्वारा जारी इस बयान के बाद कई कयास लगाए जा रहे है।
अब बात यह है कि जया किशोरी आखिर किससे शादी करेंगी। इस सवाल पर भी जया किशोरी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किससे शादी करेगी। 27 साल की जया किशोरी ने मीडिया के सामने यह साफ़ कहा कि वह कोलकाता में रहने वाले शख्स से ही शादी करना चाहती हैं। जया ने बताया है कि वह अपने माता-पिता से दूर नहीं रह सकती हैं। शादी के बाद ससुराल जाना होता है, इसलिए दूसरे शहर में शादी होने पर उन्हें भी अपने माता-पिता से अलग होना होगा।
आपको बता दें कि श्री हिंदू सनातनी जागृति मंच के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम के अखरी दिन की कथा में विदुषी जया किशोरी ने बताया कि भागवत महापुराण की कथा स्वयं भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप है। कथा के दौरान उन्होंने वर्ण व्यवस्था की व्याख्या भीं की। हालांकि नागदा में उनकी शादी और उनके होने वाले जीवनसाथी को लेकर की गईं टिप्पणियों के कारण चर्चा कथा से ज्यादा जया किशोरी की हो रही है।