अरबपति बिजनेसमैन की बेटी बनेंगी सुनील सेठी की बहू, जानिए- कौन है तानिया श्रॉफ….

बॉलीवुड के अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों अपने बच्चों को लेकर चर्चा में हैं। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया सेठी ने हाल ही में केएल राहुल से शादी की है। इसके अलावा सुनील के बेटे अहान शेट्टी भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अहान शेट्टी को अक्सर खूबसूरत लड़कियों के साथ देखा जाता है। हाल ही में उनका नाम एक लडकी से जोड़ा जा रहा है जिसका नाम तानिया श्रॉफ है।
तानिया श्रॉफ एक बड़े अरबपति बिजनेसमैन जयदेव श्रॉफ की बेटी हैं। खबरों के मुताबिक दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। तानिया सोशल मीडिया पर काफी प्रसिद्ध हैं और उन्होंने अहान के साथ अपने रिश्ते की खुलकर पुष्टि की है। वह अहान के साथ भी कई तस्वीरें सांझा करती रहती हैं।
फैशन और खूबसूरती दोनो में ही तानिया अपनी होने वाली भाभी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी से कम नहीं हैं। तानिया के इंस्टाग्राम अकाउंट की तरफ देखें तो एक बात साफ हो जाती है कि वह न सिर्फ बेहद स्टाइलिश हैं, बल्कि फैशन के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से कम नही हैं। तानिया ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है और वह फैशन डिजाइनर हैं।
सोशल मीडिया पर अक्सर लोग ‘सुनील शेट्टी की बहू’ कहकर कमेंट करते हैं। बता दें, तानिया के पिता जयदेव श्रॉफ यूपीएल लिमिटेड के ग्लोबल सीईओ हैं। फोर्ब्स के मुताबिक उनकी नेट इनकम 1.5 अरब डॉलर है।