जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, अरबों रूपए का है आशियाना बंगला, देखिए तस्वीरें!!

आज के समय में भारत के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा आज किसी परिचय के मोहाज नहीं है। उन्हें हर कोई जानता ही है। आनंद महिंद्रा महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मालिक है। वे अपने सौम्य व्यवहार के लिए भी जाने जाते है।
आप को बता दें कि आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया हैंडल्स पर काफी एक्टिव रहते है। वे काफी बार इन्फॉर्मेटिव, मोटिवेशनल तरफ के वीडियो कंटेट शेयर करते रहते है। वहीं कई बार वे अपना ओपिनियन भी देते हुए नजर आए है।
जानकारी के मुताबिक बता दें कि महिंद्रा के ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा का जन्म 1 मई 1955 में मुंबई में हुआ था। इनके पिता का नाम हरीश महिंद्रा और मां का नाम इंदिरा महिंद्रा है।
एक रिपॉर्ट के मुताबिक आनंद महिंद्रा ने भारत के बाहर अमेरिका में ‘डिपार्टमेंट ऑफ विज्युल एंड एनवायरॉनमेंटल’ स्टडीज की डिग्री ली है। फिर उन्होंने 1981 में MBA की एजुकेशन हार्वर्ड बिजनेस स्कूल, बोस्टन, मैसाचुसेट्स से पूरी की।
अब डिफेंस, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में भी आजमा रहे है हाथ
आप को बता दें कि भारत में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल एसोसिएशन के सह-संस्थापक होने के बावजूद आनंद महिंद्रा काफी असर औऱ रसूख भी रखते है। महिंद्रा एंड महिन्द्रा लिमिटेड का कारोबार वाहन से लेकर डिफेंस, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और मनोरंजन उद्योग तक का फैल चूका है।
साल 2015 में ही उन्होंने इटली की डिजाइन फर्म पिनइनफेरिना का भी अधिग्रहण भी किया। इसके अलावा जापान की मित्सुबिशी में निवेश किया और प्यूजो मोटासाइकिल्स को भी अब खरीद लिया।