केआरके ने किया बडा खुलासा, कहा- रणवीर सिंह को लगी सुशांत सिंह राजपूत की हाय, इसलिए हुए बर्बाद।

बता दें कि फिल्म क्रिटिक केआरके अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियो में रहते है। ऐसे में केआरके ने एकबार फिर कह है कि रणवीर सिंह को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बद्दुआ लग गई है।
इसी वजह से रणवीर सिंह सभी फिल्में फ्लॉप साबित हो रही है। क्योंकि उन्होंने एक समय पर सुशांत सिंह को मिलने वाली फिल्मों में काम करके अपना करियर बनाया।
केआरके ने कहा कि, फिल्म ‘गोलियों की रासलीला और रामलीला’ में पहले सुशांत सिंह राजपूत कास्ट होने वाले थे, वो डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की पहली पसंद भी थे लेकिन यशराज फिल्म्स के साथ एग्रीमेंट होने की वजह से वो ये फिल्म नहीं कर पाए। रामलीला, सुशांत को मिल गई रहती तो जो स्टारडम रणवीर को मिला वो सुशांत को मिल गया होता।
केआरके ने कहा- रणवीर को उनका कर्म जवाब दे रहा है
आप तो जानते ही होंगे कि केआरके अक्सर अपने बयानों से कई सारे फिल्मस्टार्स को निशाने पर ले चूके है। उन्होंने शाहरुख, सलमान और अक्षय कुमार जैसे बडे स्टार्स को भी नहीं छोडा है। इन दिनों एक वीडियो में उन्होंने कहा है कि सुशांत के निधन के बाद रणवीर सिंह की सभी फिल्में लगभग फ्लॉप ही हुई हैं। आज रणवीर के साथ जो हो रहा है वो सब कर्मा है।
‘रामलीला’ से स्टार बन गए थे रणवीर सिंह
गोलियों की रासलीली और रामलीला फिल्म से रणवीर सिंह का रातोरात करियर बन गए था। इसके बाद रणवीर सिंह को बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्में मिली। इन फिल्मों के बाद रणवीर सिंह सफलता के शिखर पर पहुंच गए।
ऐसे में जब गोलियों कि रासलीला बनने वाली थी तो मीडिया में खबर थी कि फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, सुशांत सिंह को कास्ट करना चाहते है। लेकिन आदित्य चोपडा की यशराज फिल्म के साथ एग्रीमेंट में होने की वजह से वो ये फिल्म नहीं कर पाए, बाद में मजबूरी में संजय लीला भंसाली ने रणवीर सिंह को कास्ट किया।
14 जून 2020 को सुशांत सिंह ने कर ली थी आत्महत्या
बता दें कि 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा में अपने घर पर रहस्यमयी तरीके से मृत पाए गए थे। पहली नजर में मामला सुसाइड का लगा था।
लेकिन बाद में मीडिया और विपक्षी दलों के प्रेशर की वजह से इस मामले की जांच को CBI को सौंपा गया। CBI की आखिरी रिपोर्ट में मौत की असल वजह सुसाइड ही बताया गया। बताया गया था कि सुशांत डिप्रेशन से जूझ रहे थे।
बॉलीवुड के प्रतिभाशाली एक्टर्स में से एक थे सुशांत सिंह
बता दें कि सुशांत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से की थी। इसके बाद 2013 मे फिल्म काय पो छे के साथ उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया। उन्होंने अपने करियर में दर्जन भर फिल्मों में काम किया जिसमें पीके, एम एस धोनी, डिटेक्टिव व्योमकेश बख्शी, छिछोरे और सोनचिरैया जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी अंतिम फिल्म दिल बेचारा थी।