इतने महान होकर भी जमीन से जुड़े हैं महेंद्र सिंह धोनी! खेती करते हुए वायरल हुआ वीडियो

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के परिचय से आज कोई मोहताज नहीं। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को कई सारी महत्वपूर्ण ट्रॉफियां जीताई है। जिनमें आईसीसी वर्ल्डकप, आईसीसी टी20 विश्वकप और चैंपियस ट्रॉफी जैसी ट्रोफियां शामिल है।
इसके अलावा दिग्गज खिलाजी महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को एक अलग ही मुकाम तक पहुंचाया है। हालांकि कुछ समय पहले पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
ऐसे में एमएस धोनी अपनी पर्सनल लाइफ में व्यस्त चल रहे है। वह हाल में ही पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने रांची के फार्म हाउस में खेती करते हुए नजर आ रहे है।
प्रकृति और जानवरों के प्रति काफी प्रेमभाव रखते है माही
आप को जानकारी के लिए बता दें कि माही जितना अपने परिवार और दोस्तों से प्यार और देखभाल करते है, ठीक उतना ही प्यार वे प्रकृति और जानवरों को भी करते है और उनकी अच्छे से देखभाल भी करते है।
वे आए दिन पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने खेतों में कीटनाशक दवाओं का प्रयोग करते है। जिससे खेतों में उर्वरक क्षमता नष्ट ना हो और फसल काफी अच्छी तरह से बन सके।
महेन्द्रसिंह धोनी अपने फार्म हाउस में गेंहू धान, मक्का और दालों की खेती करते है। इसके अलावा उन्हें प्राकृतिक और जानवरों से काफी ज्यादा प्यार है। जिसकी वजह से वह गायों, बकरियों और मुर्गियों का भी पशुधन करते है।
एमएस धोनी करते है गरीबों की मदद
इसके अलावा महेन्द्रसिंह धोनी अपने फार्म हाउस के माध्यम से ही अपने गृहनगर के लोगों को रोजगार देते है और उनकी गरीबी दूर करने की कोशिश करते है।
महेन्द्रसिंह धोनी द्रारा गृह नगर के लोगों के साथ उनके ऐसे वर्ताव को देखकर हर कोई उनकी प्रशंशा कर रहा है। महेन्द्रसिंह धोनी द्रारा किए गए जैव खेती के कार्यों से न केवल उनके गृहनगर के लोगों बल्कि पर्यावरण को भी काफी सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।