माही का देशी अंदाज, ट्रैक्टर चलाते दिखे धोनी, किसानों संग खेतों की जुताई का वीडियो वायरल

माही का देशी अंदाज, ट्रैक्टर चलाते दिखे धोनी, किसानों संग खेतों की जुताई का वीडियो वायरल

आप तो जानते ही होंगे कि एमएस धोनी एक विश्वप्रसिद्ध खिलाडी है, जो कई मौकों पर अपने प्रसंशको के साथ अपने निजी जीवन के बारे में बातें शेयर करते रहते है।

आज उन्होंने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन आज भी वे लोगों के दिलों में बसते है। धोनी कभी भारतीय टीम से ड्रेसिंग रुम में मिलते है तो कभी अपनी कार और बाइक साफ करते हुए नजर आते है।

लेकिन इस बार धोनी अपने कुछ अलग ही अंदाज में दिखाई दिए। दरअसल माही ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया औऱ इसमें वे ट्रेक्टर चलाते हुए नजर आए।

 

ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते हुए दिखे धोनी

बता दें कि धोनी ने ट्रेक्टर से खेत जोतते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है औऱ कैप्शन में लिखा कि कुछ नया सीखना अच्छा था। लेकिन काम खत्म करने में काफी देर हो गई।

 

आप को बता दें कि धोनी एक पेशेवर किसान है, जो पेशेवर की तरह यही काम करते है। धोनी के इस वीडियो में जिस तरह से क्रिकेट खेलते है, उस तरह लोग एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे है। वहीं कई लोग धोनी के इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे है।

 

माही कप्तानी में जीती गई ये ट्रॉफियां

जानकारी के लिए बता दें कि एमएस धोनी भारत के एकमात्र ऐसे कप्तान है, जिन्होंने आईसीसी ट्रॉफी, टी20 विश्वकप 2007, वनडे विश्वकप 2011 औऱ चैंपियस ट्रॉफी 2013 जीती है। उन्होंने चैन्नई सुपरकिंग्स को चार बार (2010, 2011, 2018 औऱ 2021) ट्रॉफियां जितवाई है।

माही अब जल्द ही आईपीएल में नजर आएंगे। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि ये साल आईपीएल में धोनी का आखिरी साल हो सकता है। वे अगले साल से शायद क्रिकेट खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

navneet