बेहद खूबसूरत हैं मयंक अग्रवाल की पत्नी, ससुर हैं DGP तो पत्नी है वकील, काफी दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी!!

बेहद खूबसूरत हैं मयंक अग्रवाल की पत्नी, ससुर हैं DGP तो पत्नी है वकील, काफी दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी!!

आप को बता दें कि भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल ने साल 2018 में आशिता सूद से शादी रचाई थी। लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने यह फैसला किया था।

भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल की पत्नी का नाम आशिता सूद है। वह पेशे से वकील हैं। आशिता सूद बेंगलुरु की रहने वाली हैं और उनके पिता प्रवीण सूद 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं।

मयंक और आशिता ने साल 2018 में शादी रचाई थी। पिछले साल ही यह दोनों माता-पिता बने हैं। इनके घर एक बेटा है।

मयंक और आशिता करीब 7 साल तक रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद मयंक ने आशिता को शादी के लिए प्रपोज किया था। यह प्रपोजल किसी फिल्मी अंदाज से कम नहीं था।

आप को जानकारी के लिए बता दें कि मयंक ने आशिता को जनवरी 2018 को प्रपोज किया था। लंदन में टेम्स नदी के किनारे बने हवाई झूले ‘लंदन आई’ पर उन्होंने अपने दिल की बात आशिता को बताई थी। आशिता ने भी मयंक के प्रपोजल को फौरन स्वीकार कर लिया था।

मयंक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह आशिता को लंबे वक्त से जानते थे और उन्हें आशिता की सादगी बहुत पसंद थी और इसी सादगी पर वह फिदा हो गए थे।

आशिता की इंस्टाग्राम प्रोफाइनल मंयक अग्रवाल की तस्वीरों से भरी पड़ी हैं। तस्वीरों में इस कपल में जबरदस्त कैमिस्ट्री नजर आती है। आशिता IPL में कई मौकों पर मयंक अग्रवाल को सपोर्ट करने स्टेडियम में भी नजर आती रही हैं।

आशिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से साफ जाहिर है कि वह खाने-पीने की खूब शौकीन हैं और उन्हें ट्रेवल करना भी बेहद पसंद है।

navneet