मोहम्मद शमी भी निकल पडे धोनी की राहों पर, मैदान छोडकर खेतों में ट्रेक्टर चलाते हुए आए नजर!!

मोहम्मद शमी भी निकल पडे धोनी की राहों पर, मैदान छोडकर खेतों में ट्रेक्टर चलाते हुए आए नजर!!

आप को बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मैचों में 7 विकेट हासिल किए।

शमी मैदान पर अपनी महारथ दिखाते ही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके चर्चे रहते है। इस बार शमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो वीडियो शेयर की उसने धोनी की याद दिला दी है।

 

खेतों में अपना समय बिता रहे है मोहम्मद शमी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच इंदौर में खेला जाएगा। दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच काफी लंबा अंतर है। ऐसे में सभी खिलाडी अपने घर के लिए रवाना हो गए है। इसमें मोहम्मद शमी भी शामिल है। वे घर लौटते ही खेत में ट्रेक्टर चलाते हुए दिखाई दे रहे है।

 

कुछ दिनों पहले धोनी भी दिखे थे ट्रेक्टर चलाते हुए

बता दें कि धोनी सोशल मीडिया पर सालों से कुछ पोस्ट नहीं करते है। लेकिन हाल में ही कुछ दिनों पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वे खेतों में ट्रेक्टर चलाते हुए नजर आए थे।

 

धोनी की राह पर चले मोहम्मद शमी

बता दें कि सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में मोहम्मद शमी खेतों में ट्रेक्टर चलाते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे है। इस वीडियो को अबतक 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चूके है। वहीं हजारों लोग कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है।

शमी के इस वीडियो को देखकर फैंस को पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की याद आ गई है। धोनी ने भी अपना ट्रेक्टर चलाते हुए वीडियो कुछ दिनों पहले शेयर किया था।

navneet