17 की उम्र में मां चली गई, पिता करते थे सिक्योरिटी की नौकरी, लेकिन अब हैं करोड़ो के मालिक.. जानिए जडेजा का संघर्ष से सफलता भरा सफर!!

आप को बता दें कि भारत के ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा का इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का सीजन खराब रहा था। जडेजा ने सीजन की शुरुआत में चैन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान के रुप में की थी। बीच में खराब प्रदर्शन के कारण कप्तानी छोडकर वापस महेन्द्र सिंह धोनी को सौंप दी थी।
बता दें कि जडेजा के हाथ से कप्तानी भी गई, इसके अलावा उन्हें दूसरा बडा झटका भी मिला। जडेजा चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। खबरें ये भी आई कि चैन्नई मैनेजमेन्ट और जडेजा के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।
रवीन्द्र जडेजा ने अपनी मेहनत से बेटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में खुद को परफेक्ट बनाया है। जडेजा का जीवन भी संघर्षों से भरा रहा है। उनकी परिवार की आर्थिक स्थिति भी ज्यादा ठीक नहीं थी। जडेजा के पिता जामनगर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे औऱ मां अस्पताल में नर्स थी।
अगर जो बात करें रवीन्द्र जडेजा की तो उनका जन्म 6 दिसंबर 1988 को जामनगर में हुआ था। उनकी मां उन्हें क्रिकेटर बनाना चाहते थे, वहीं उनके पिता उन्हें आर्मी में भेजना चाहते थे। हालांकि जडेजा की मां अपने बेटे को भारतीय टीम की जर्सी में नहीं देख पाई।
2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप से ठीक एक साल पहले उनकी मां का निधन हो गया था। रवीन्द्र जडेजा का बचपन भी काफी कठिनाइयों से गुजरा था, लेकिन आज वे करोडों की संपत्ति के मालिक है।
खबरों के मुताबिक हाल में जडेजा के पास 97 करोड रुपए की संपत्ति है। जडेजा की सालाना आय लगभग 16 करोड रुपए है। उनके पास ह्यूंडई एक्सेंट, ऑडी क्यू 7 और एक बीएमडब्ल्य़ू एक्स 1 कार है।
आप को बता दें कि 2008 अंडर वर्ल्ड कप जीतने के बाद जडेजा को IPL के पहले यानी 2008 सीजन में राजस्थान रॉयल्स से खेलने का मौका मिला। जिसके ठीक एक साल बाद वह भारतीय टीम में आ गए। इसके बाद जडेजा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और खुद को टीम का अहम खिलाड़ी बना लिया।
रवीन्द्र जडेजा ने साल 2016 में रिवाबा जडेजा से शादी कर ली। रिवाबा पेशे से समाजसेवी है। साल 2019 के लोकसभी चुनावों के दौरान उन्होंने राजनीति में कदम भी रखा। तब से वे भाजपा पार्टी की सदस्य है। दोनों की एक निध्याना नाम की बेटी है।