दीपिका पादुकोण से होने वाली थी एम एस धोनी की शादी, युवराज सिंह की वजह से टूट गया था रिश्ता..

बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री का खेल जगत से बहुत पुराना नाता रहा है। अधिकतर ऐसी खबरें सुनने में आ जाती हैं कि किसी हसीना का दिल किसी खिलाड़ी के लिए धड़कने ही लगता है। कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी रही हैं जिन्होंने खिलाड़ियों से शादी भी कर ली। जैसे कि अनुष्का शर्मा, नताशा स्टैनकोविक, गीता बसरा, शर्मिला टैगौर वहीं कुछ सेलेब्स के डेटिंग की खबरें भी अब सामने आ रही हैं। हालांकि जहां कई बार ये रिश्ते शादी के बंधन में भी बंध जाते हैं तो वहीं ऐसा भी हुआ जब दो लोगों का नाम तो जुड़ा लेकिन ये रिश्ता शादी में नहीं बदल पाया।
ऐसा ही एक रिश्ता था अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और भारतीय क्रिकेटर और पूर्व महेंद्र सिंह धोनी का जिनके अफेयर की खबरें भी खूब सुनने में आईं थीं। एक समय ऐसा था जब इंडस्ट्री में नई नई आई दीपिका पादुकोण का नाम महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा था। हालांकि इन खबरों की कभी पुष्टि नहीं हुई लेकिन कहा यह जाता है कि दोनों एक दूसरे के साथ वक्त बिताना काफी पसंद करते थे।
साक्षी धोनी से शादी से पहले माही का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं संग जोड़ा गया था। असिन और राय लक्ष्मी संग भी धोनी के लिंकअप की खबरें खूब सामने आईं थीं। वहीं फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से डेब्यू करने के बाद दीपिका पादुकोण का नाम भी माही संग जुड़ने लगा। एक रैंप वॉक में दीपिका पादुकोण और महेंद्र सिंह धोनी साथ नजर भी आए थे जिसके बाद से उनके लिंक अप की खबरें अब और ज्यादा सामने आने लगी थीं
हालांकि यह सारी बातें सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए ही सामने आयी थी। दीपिका पादुकोण और महेंद्र सिंह धोनी में से किसी ने भी कभी अपने इस रिश्ते को प्यार का नाम नहीं दिया। यहां तक कि ये भी कहा जाता है कि महेंद्र सिंह धोनी ने दीपिका से दूरी इसलिए बना ली थी क्योंकि युवराज का नाम भी दीपिका पादुकोण से जुड़ने लगा था। इसके बाद धोनी ने साक्षी से शादी कर ली थी।