मुंबई इंडियस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से हराया, कैमरुन ग्रीन ने बनाया शानदार अर्धशतक!!

मुंबई इंडियस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से हराया, कैमरुन ग्रीन ने बनाया शानदार अर्धशतक!!

आईपीएल के 25वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई ने 14 रन से जीत हासिल की।

सनराइजर्स के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई।

सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी ओवर में 20 रनों की आवश्यकता थी। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने युवा अर्जुन तेंदुलकर को गेंदबाजी के लिए बुलाया। अर्जुन ने कप्तान के भरोसे को सही साबित किया और सिर्फ चार रन दिए।

उनके इस ओवर में दो विकेट भी गिरे। दूसरी गेंद पर अब्दुल समद रनआउट हो गए और पांचवीं गेंद पर अर्जुन तेंदुलकर ने भुवनेश्वर कुमार को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर सनराइजर्स की पारी को समेट दिया। अर्जुन ने 2.5 ओवर में 18 रन दिए। उन्हें एक सफलता मिली।

सनराइजर्स के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई।

सनराइजर्स की जीत का क्रम टूट गया है। उसे पिछले दो मुकाबलों में सफलता मिली थी, लेकिन वह जीत की हैट्रिक नहीं लगा सकी। वहीं, मुंबई की यह लगातार तीसरी जीत है।

सनराइजर्स के लिए पांच बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। मयंक अग्रवाल ने 41 गेंद पर सर्वाधिक 48 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन ने 16 गेंद पर 36 रन बनाए। एडेन मार्करम ने 22, मार्को यानसेन ने 13 और वाशिंगटन सुंदर ने 10 रन बनाए।

हैरी ब्रूक नौ, राहुल त्रिपाठी सात और अभिषेक शर्मा एक रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल समद से आखिरी ओवरों में टीम को विस्फोटक बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन वह 12 गेंद पर नौ रन ही बना सके। मुंबई के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ और पीयूष चावला ने दो-दो विकेट लिए। अर्जुन तेंदुलकर और कैमरन ग्रीन को एक-एक सफलता मिली।

navneet