आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियस ने मारी बाजी, मुंबई इंडियस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया!!

आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियस ने मारी बाजी, मुंबई इंडियस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया!!

आईपीएल 2023 के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से हुई। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

रोमांच से भरपूर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने मैच की आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया। 173 रनों के लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट खोकर मैच की आखिरी गेंद पर हासिल किया।

टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 65 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 41 रनों का योगदान दिया। वहीं, ईशान किशन ने भी 31 रनों का योगदान दिया।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 172 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

टीम की ओर से अक्षर पटेल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 54 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

जबकि कप्तान डेविड वॉर्नर ने 51 रनों का योगदान दिया। दिल्ली ने अपने आखिरी पांच विकेट महज 7 रन बनाकर गंवाए।

गेंदबाजी में मुंबई की ओर से जेसन बेहरेनडोर्फ और पीयूष चावला ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।

navneet