बचपन में सूर्यकुमार यादव के माता-पिता को पडोसी सुनाते थे ताने, आज रोशन कर दिया परिवार का नाम, देखिए सूर्यकुमार यादव के परिवार की अनदेखी तस्वीरें!!

बचपन में सूर्यकुमार यादव के माता-पिता को पडोसी सुनाते थे ताने, आज रोशन कर दिया परिवार का नाम, देखिए सूर्यकुमार यादव के परिवार की अनदेखी तस्वीरें!!

आप को बता दें कि 32 साल की उम्र में सूर्यकुमार यादव ने अपना डेब्यू मैच खेला औऱ सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू करने वाले बल्लेबाज बन गए। सूर्यकुमार ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू मैच इंग्लैड के खिलाफ खेला था।

सूर्यकुमार यादव के सामने विश्व के सबसे अच्छे गेंदबाजों में गिने वाले जोफ्रा आर्चर थे। सूर्यकुमार यादव ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर दिखा दिया कि उन्हें क्यों बेस्ट कहा जाता है। ऐसे में अपनी डेब्यू मैच में पहली गेंद पर छक्का मारने वाले पहले खिलाडी बन गए है।

 

सूर्यकुमार यादव ने आज से 12 साल पहले 2010 में रणजी ट्रॉफी 20 की उम्र में रोहित शर्मा के साथ 73 रनों की मैच विनिंग पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता था।

साल 2012 में आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियस की और से 754 रन पूरे सीजन के दौरान बनाए। लेकिन फिर भी उन्हें आंतरराष्ट्रीय टीम में सिलेक्शन नहीं मिला।

 

31 साल की उम्र में इंग्लैड के ऑलराउन्डर बल्लेबाज बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया। वहीं सूर्यकुमार यादव को 30 साल की उम्र में भारत की और से खेलने का मौका मिला।

भारतीय टीम जगह मिलने से पहले सूर्यकुमार को लगातार निराशा ही प्राप्त हुई। 2014 में बीच मैदान में सूर्यकुमार की शार्दूल ठाकुर से लडाई हो गई तो 2015 में उन्होंने अचानक मुंबई की रणजी कप्तानी छोड दी।

 

उनका दिल धीरे-धीरे क्रिकेट से दूर होने लगा। जिसके बाद 2016 में उनकी शादी हुई। शादी के बाद पत्नी ने पोजिटिव रहकर खेल पर ध्यान देने के लिए कहा।

जानकारी के लिए बता दें कि सूर्यकुमार यादव की माता हाउसवाइफ है, वहीं उनके पिता अशोक यादव भाभा रिसर्च सेंटर में इंजीनियर है। सूर्या हर मैच से पहले अपनी मां को फोन करते है औऱ उनका आशीर्वाद लेकर ही मैच खेलते है।

 

सूर्यकुमार यादव ने जब शिद्दत से क्रिकेटर बनने का निश्चय किया तो लोग उनके माता-पिता को ताने दिया करते थे। लेकिन आज सूर्यकुमार यादव ने अपने खेल से उन सभी का मुंह चूप करा दिया।

navneet