बेटे के शादी के बाद Neetu Kapoor का सामने आया दर्द, बोली- रणबीर मुझे 5 दिन में 1 बार कॉल करते हैं

बेटे के शादी के बाद Neetu Kapoor का सामने आया दर्द, बोली- रणबीर मुझे 5 दिन में 1 बार कॉल करते हैं

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) इस समय अपनी फिल्म जुग जुग जियो की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर मुख्य रोल में हैं। एक लंबे समय के बाद नीतू बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री फिल्म के प्रमोशन में वो काफी बिजी हैं। हाल ही में नीतू ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की हैं।

बहुत कम कॉल करते हैं रणबीर

एक इंटरव्यू के दौरान नीतू कपूर ने कहा कि रणबीर जोरू के गुलाम नहीं हैं, क्योंकि वह अपने प्यार को संतुलित करना जानते हैं। रणबीर एक बहुत बुद्धिमान व्यक्ति है। वह जानते है कि,अपने प्यार को संतुलित कैसे करना है। उन्होंने बताया कि वह हमेशा मां मां नहीं करते है। वह पांच दिन में एक बार कॉल करते है और पूछते है कि,’आप ठीक हो ना?’ मेरे लिए यही काफी है।

अकेले हैं नीतू कपूर

इंटरव्यू में नीतू कपूर ने आगे कहा कि पति ऋषि कपूर के निधन के बाद उन्होंने ही खुद को संभाला है। अभिनेत्री ने ये भी कहा कि वो अकेले रहती हैं। उनके दोनों बच्चों रणबीर और रिद्धिमा की अब शादी हो चुकी है। इस बीच उन्होंने अपने सुकून का रास्ता ढूंढ निकाला है।

नीतू कपूर ने ये भी बताया कि एक्टिंग मेरा पेशा है। मैं और क्या कर सकती हूं, मैं बिल्कुल अकेली हूं। मेरे साथ कोई नहींरहता, मेरे दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है। तो मैं क्या करूं? इसलिए, मैंने फैसला किया कि बिजी रहना बेहतर है, काम करते रहो, दिल बहल जाता है। तो एक अच्छी बात है।

आलिया और नीतू का रिश्ता

इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि वो आलिया के साथ प्यारा रिश्ता शेयर करती हैं। नीतू का इस बारे में कहना है कि वो अपनी बहू आलिया के साथ वैसा ही रिश्ता शेयर करती है। जैसा उनकी सास कृष्णा कपूर उनके साथ करती थीं।

नीतूकपूर ने इस बारे में कहा कि सास और बहू का रिश्ता पति की गलती के कारण खराब होता है। क्योंकि पहले आप अपनी मां से बहुत प्यार करते हो और शादी के बाद जब तुम जोरू का गुलाम बन जाते हो, तो मां को बहुत बुरा महसूस होता है। यदि आप अपनी पत्नी और मां के लिए अपने प्यार को संतुलित करते हो, तो ये बहुत सही तरीके से चलता है।

maalaxmi