कभी रिश्तेदार मारते थे ताना, फिर मां ने रखी बेटे के लिए ये मन्नत, अब बन गए टी20 नंबर वन बल्लेबाज, सूर्या के बचपन के किस्से जानकर हैरान रह जाएंगे।

कभी रिश्तेदार मारते थे ताना, फिर मां ने रखी बेटे के लिए ये मन्नत, अब बन गए टी20 नंबर वन बल्लेबाज, सूर्या के बचपन के किस्से जानकर हैरान रह जाएंगे।

आप तो जानते ही होंगे कि क्रिकेट की दुनिया की भारत के लिए एक खिलाडी अपना नाम रोशन कर रहा है। वो है सूर्यकुमार यादव। सूर्यकुमार यादव अपने बेबाक अंदाज से बल्लेबाज करने के लिए जानते है। सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्वकप में भी भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।

लेकिन एक वक्त सूर्यकुमार की जिंदगी में ऐसा था, जब उनको रिश्तेदार ताने मारने लगे थे। लेकिन उनके माता-पिता ने अपने बेटे पर भरोसा जताया। खासतौर से उनका और उनकी मां का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा है।

 

एक वक्त पर रिश्तेदार भी मारने लगे थे ताने

बता दें कि सूर्यकुमार आज क्रिकेट की दुनिया के एक बडे बल्लेबाज बन चूके है। लेकिन एक वक्त ऐसा था, जब रिश्तेदारों ने क्रिकेट खेलने पर उन्हें ताने मारे थे। लेकिन सूर्यकुमार को उनके माता-पिता का साथ मिला। सूर्या ने भी उनके ताने को नजरअंदाज करते हुए क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए ध्यान लगाया।

खबरों के मुताबिक बता दें कि सूर्यकुमार के पिता ने बताया कि, ‘उनके रिश्तेदार कहा करते थे कि खेल में इसकी जिंदगी क्यों बर्बाद कर रहे हो। एक दिन कोच ने कहा कि आपका बेटा बडा होनहार है। ये जरुर कुछ बडा करके दिखाएगा। इसके बाद मैंने अपने बेटे को कभी नहीं रोका। मुझे पता था कि वह कम से कम रणजी तो खेल ही लेगा।’

 

सूर्यकुमार का अपनी मां से है काफी गहरा लगाव

बता दें कि सूर्यकुमार यादव के माता-पिता ने हमेंशा से उनका समर्थन किया। लेकिन सूर्यकुमार का अपनी माता स्वप्ना देवी से काफी गहरा लगाव था। जिसके बारे में खुद उनके पिता ने बताया कि, ‘सूर्या अपनी परिवार को वेल्यूबल मानते है। बचपन से मां के प्रति लगाव रहा। आज भी वै मेच से पहले फोन करके मां से आशीर्वाद लेते है। मैच के बाद वो अपनी मां को फोन करके पारी के बारे में बताते है।’

वहीं सूर्यकुमार यादव के बारे में एक और दिलचस्प बात ये भी है कि वे अपने माता-पिता को इतनी अहमियत देते हैं कि उन्होंने उनका टैटू ही अपनी हाथ पर गुदवा रखा है।

 

सूर्यकुमार की माता ने अपने बेटे और भारतीय टीम के लिए मांगी थी मन्नत

बता दें कि सूर्यकुमार यादव की मां स्वप्ना देवी ने मुंबई में छठपूजा में अपने बेटे और भारतीय टींम को विश्वकप जीताने के लिए मन्नत मांगी थी। जिसकी खूब चर्चा हुई थी। सूर्य की मां ने 7 वर्ष पहले गाजीपुर के हथौड़ा गांव से अपने बेटे को भारतीय टीम में सिलेक्ट होने के लिए छठपर्व का व्रत पूजन शुरू किया था।

आईपीएल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में लगातार अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से खूब ख्याति पाई है। अब मां ने अपनी अन्य बहुओं के साथ बेटे की ख्याति और टीम इंडिया के लिए मन्नत मांगी है।

आप को बता दें कि टी20 विश्वकप 2022 के दौरान सूर्यकुमार सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज की सूची में तीसरे नंबर पर थे। उनके साथी और भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पहले नंबर पर थे। सूर्यकुमार यादव अपने खेल के दौरान चारों दिशाओं में रन बटौरते है। इसी वजह से सूर्या की बेटिंग देखना फैंस को काफी पसंद आता है।

navneet