एक स्कूल… एक कॉलेज… और फिर बन गए जीवनसाथी, ऐसी है रविचंद्रन अश्विन और प्रीति की लव स्टोरी!!

एक स्कूल… एक कॉलेज… और फिर बन गए जीवनसाथी, ऐसी है रविचंद्रन अश्विन और प्रीति की लव स्टोरी!!

आप तो जानते ही होंगे कि रविचन्द्रन अश्विन को महान स्पिन गेंदबाजों में गिना जाता है। अश्विन को आज जो सफलता मिली है, वो उनके बचपन से की गई मेहनत का नतीजा है। वे बचपन से ही अपने खेल पर ध्यान देते है औऱ स्कूल में क्लास से बजाए बाहर ज्यादा रहते थे।

 

इस कारण से स्कूल में उन्हें एक भी लडकी पसंद नहीं था। लेकिन किस्मत को कुछ औऱ ही मंजूर था। एक लडकी बाद में जाकर उनकी जीवनसंगिनी बनी। इस लडकी का नाम प्रीति नारायणन है।

 

आप को बता दें कि अश्विन और प्रीति दोनों एक ही स्कूल में पढते थे। वे दोनों शुरुआत में एक दूसरे को नहीं जानते थे। आठवीं क्लास में प्रीति का सैक्शन बदला औऱ वे अश्विन की सेक्शन में आ गई। अश्विन ने जब प्रीति को पहली बार देखा था तभी से उन्हें प्रीति से प्यार हो गया था।

 

प्रीति को अश्विन का शरारती होना और क्लास के बाहर रहना पसंद नहीं आता था। लेकिन पूरा स्कूल जानता था कि अश्विन प्रीति को पसंद करते है। इसी तरह धीरे-धीरे दोनों की बातें होने लगी औऱ दोनों फिर एक ही कॉलेज में गए।

 

इसके बाद अश्विन ने प्रीति को अपने पसंदीदा क्रिकेट मैदान कैमप्लास्ट पर प्रपोज किया। प्रीति को ये काफी अलहदा लगा था। इन दोनों ने अपनी प्रेम कहानी क्रिकवज के शॉ स्पाइजी पिच पर बताई थी।

 

आप को जानकारी के लिए बता दें कि दोनों के माता-पिता इस बारे में जानते थे और दोनों को सपोर्ट भी करते थे। दोनों ने 2011 की साल में सगाई की और 13 नवंबर को शादी की। फिलहाल दोनों की दो बेटियां है।

navneet