35 साल बाद सामने आईं रामायण के लव-कुश की तस्वीरें, एक बना एक्टर तो दूसरे ये..

35 साल बाद सामने आईं रामायण के लव-कुश की तस्वीरें, एक बना एक्टर तो दूसरे ये..

रामानंद सागर निर्मित रामायण धारावाहिक आज तक लोगो के दिल में बसा है। 1988 में बने रामायण को 35 साल बीत चुके हैं। लेकिन आज भी लोग उसे उतने ही उत्साह और प्यार के साथ देखते हैं। इसके सभी किरदार वास्तविक लगते हैं। रामायण के दो बाल किरदारों लव-कुश ने अपने अभिनय से दर्शकों को रामायण काल में होने का अहसास कराया। आज हम जानेंगे कि किस ने इस किरदार को निभाया है और अभी वे कहा हैं और क्या करते हैं।

रामानंद सागर द्वारा रचित ‘रामायण’ में श्री राम का किरदार अरुण गोविल ने और दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया। इसके अलावा लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने बखूबी निभाया। इस धारावाहिक के सभी किरदारों को काफी प्रसिद्ध मिली है।

रामायण सीरियल में लव- कुश का किरदार करने वाले बच्चों को लोगों ने काफी प्रेम और स्नेह दिया। वास्तविक जीवन में कुश का नाम स्वनिल जोशी है। वहीं लव का किरदार मयूरेश क्षत्रदे ने निभाया है।

अभिनेता स्वानिल जोशी के जीवन में यह यह पहला किरदार था, जिसमें वे कुश बने थे। दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल के ऑन-स्क्रीन बेटे स्वनीर जोशी और मयूरेश क्षत्रदे सभी बड़े हो गए हैं। इन्हें पहचानना बेहद मुश्किल है। बताया जाता है कि 2003 में एक्टिंग को अलविदा कह चुके मयूरेश क्षत्रदे ने एक किताब भी लिखी है। हालांकि इस बारे में कोई स्पष्ट खबर नहीं है।

navneet