राहुल त्रिपाठी के पिता है भारतीय सेना में कर्नल, पत्नी है बला की खूबसुरत, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक है राहुल त्रिपाठी!!

आप को बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में राहुल त्रिपाठी ने अपने बल्ले से मैदान पर तूफान ला दिया। उन्होंने क्रीज पर आते ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और महज 22 गेंदो में 44 रन ठोक डाले।
राहुल त्रिपाठी ने इस पारी के दौरान 3 छक्के और 4 चौके लगाए। राहुल अपना पहला अर्धशतक लगाने से 6 रन चूक गए। वे आउट होने के बाद काफी गुस्से में और निराश होते हुए दिखे।
अगर जो हम राहुल त्रिपाठी की संपत्ति की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति करीब 20.5 करोड रुपये है। राहुल त्रिपाठी एक भारतीय क्रिकेटर है, जिनका जन्म 2 मार्च 1991 को हुआ था।
राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग का दसवां सीजन राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ खेला था। महाराष्ट्र में जन्म हुए इस बल्लेबाज ने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद धमाका किया।
वे पहले जूनियर उत्तर प्रदेश टीम के लिए खेले थे औऱ विश्वविद्यालय क्रिकेट में काम किया था। पुणे में स्थानांतर होने से उन्हें शहर की सबसे पुरानी एकादमियों में से एक डेक्कन जिमखाना में अपने कौशल को निखारने का अवसर मिला।
उनके पिता अजय त्रिपाठी भारतीय सेना में कर्नल है। अजय त्रिपाठी कर्नल बनने से पहले उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम की तरफ से क्रिकेट खेला करते थे। जब राहुल 9 महीने के थे तब वे प्लास्टिक के बैट से क्रिकेट खेलते थे। उन्हें दूसरे खिलौने में कोई दिलचस्पी नहीं थी।
उनके पिता अजय त्रिपाठी ने बताया कि राहुल के हाथों में बैट देखकर एक बार उनके सीनियर ने उन्हें क्रिकेटर बनने की सलाह दी थी। राहुल थोडा बडा होने पर पेंसिल की विकेट और स्केल को बैट बना कर खेलते थे।