तीसरी बार शादी के जोड़े में इस शख्स के साथ नज़र आईं राखी सावंत, दुल्हन बन आदिल से कही ये बात…

तीसरी बार शादी के जोड़े में इस शख्स के साथ नज़र आईं राखी सावंत, दुल्हन बन आदिल से कही ये बात…

राखी सावंत इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों से अपने साथ हुई नाइंसाफी सांझा करती नजर आ रही हैं। लेकिन इसी बीच फिर कुछ ऐसा हुआ है कि लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे हैं। दरअसल, राखी एक बार फिर शादी का जोड़ा पहनकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। इसमें राखी ने बड़ा ऐलान भी किया है।

वीडियो में दुल्हन के गेट अप में ड्रामा क्वीन को देख हर कोई हैरान है और लोग सोच रहे हैं कि क्या राखी फिर से शादी करने जा रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ एक शख्स भी है, जिसे देखकर लोग उल्टा कमेंट कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो का सच कुछ अलग ही है। राखी ने वीडियो में खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह दोबारा शादी नहीं करने वाली हैं। ये सिर्फ उनका गेटअप है। राखी सावंत ने बताया कि उनका एक गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। जिसमें वह ब्राइडल लुक में नजर आने वाली हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने पैपराजी से बातचीत की।

वीडियो में राखी अपनी को-स्टार के साथ मस्ती करती दिखाई पड़ रही हैं। उन्होंने कहा- आज रोओ मत, बस खुश रहो। मैं खुश रहने की कोशिश कर रहा हूं। राखी बताती हैं कि मैं ब्राइडल वियर में शूट करूंगी। एक्ट्रेस का कहना है कि मैं दूसरी शादी का जोड़ा नहीं पहनना चाहूंगी। अब मैं मर जाऊंगी पर शादी नहीं करूंगी। मेरा एक ही दूल्हा है और वह जेल में है। वीडियो में राखी शख्स का हाथ थामे नजर आ रही हैं। राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राखी की शिकायतों के बाद आदिल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जिसके बाद उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए और वह मैसूर की पुलिस हिरासत में हैं। राखी भी केस के चलते मैसूर में हैं।

navneet