देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनियाभर में है RCB की फैन फॉलोइंग, फिनलैंड से आई RCB फैन्स की तस्वीर, देखिए तस्वीरें!!

आप को बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर IPL की एक ऐसी टीम है जिसने बेशक पिछले 15 सीजन के दौरान एक बार भी खिताब नहीं जीता है। लेकिन जब फैन फॉलोइंग की आती है तो RCB मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स जैसी सफलतम टीमों पर भारी पड़ जाती है। RCB और इसके फैंस के बीच बेहद अटूट रिश्ता है जो जीत और हार से बहुत ही बड़ा है।
RCB चाहे जितना भी खराब प्रदर्शन करे उसके फैंस उसके साथ चट्टान की तरह खड़े रहते हैं। टीम की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में है। ट्वीटर पर ट्रेंड कर रही एक तस्वीर बता रही है कि RCB फैंस दुनिया के किस किस में मौजूद हैं।
फिनलैंड से आई तस्वीर
बता दें कि ट्वीटर पर एक तस्वीर ट्रेंड कर रही है। ये तस्वीर छोटे से यूरोपिय देश फिनलैंड से आई है। तस्वीर में बर्फीले वादियों में खड़ा एक फैन RCB का झंडा लिए हुए है।
RCB fans in Finland. The craze is huge. pic.twitter.com/4icfsHCdtD
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 4, 2023
कंपकपाटी ठंड में टीम का झंडा उठाए फैन की ये टीम के प्रति दिवानगी ही है और यही दिवानगी टीम को IPL की दूसरी टीमों से काफी अलग रखती है और हर सीजन में टीम की उर्जा बनाए रखती है। इस तस्वीर पर RCB फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी टीम
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सोशल मीडिया पर फॉलोआर के इंटरेक्शन के आधार पर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी टीम है। 2022 की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक नंबर पर रियाल मैड्रिड, दूसरे पर एफसी बार्सिलोना, तीसरे पर मैनचेस्टर यूनाइटेड, चोथे पर पेरिस सेंट जर्मन और पांचवें पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है। इस लिस्ट में आरसीबी अकेली क्रिकेट टीम है।
फैंस को है ट्रॉफी का इंतजार
RCB पिछले 15 साल में सिर्फ दो बार फाइनल में पहुँची है। लेकिन खिताब एक बार भी नहीं जीत पाई है। इसके बावजूद टीम के फैंस उसके साथ बने हुए हैं। फैंस को बस इंतजार इस बात का है कि RCB कब IPL चैंपियन बनेगी। 16 वें सीजन की शुरुआत तो RCB ने धमाकेदार अंदाज में की है अब देखना है इसका अंजाम क्या होता है।