पढ़िये आखिर क्यों दीपिका ने रणबीर कपूर को देना चाहा कंडोम-ऋषि कपूर हो गए नाराज

पढ़िये आखिर क्यों दीपिका ने रणबीर कपूर को देना चाहा कंडोम-ऋषि कपूर हो गए नाराज

आज बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) का जन्मदिन है, बता दें कि उनका जन्म 5 जनवरी 1986 को कोपनहेगन में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत साउथ इंडिया की फिल्मों से की थी, जिसमें उन्हें कन्नड़ फिल्म का ऑफर मिला था। यह फिल्म 2006 में आई थी। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान के साथ 2007 में ओम शांति ओम फिल्म करके दिखा दिया था कि वह बॉलीवुड के लायक काबिलियत रखती हैं।

आज के समय में दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड को बैक टू बैक फिल्में दी हैं, इनमें से ज्यादातर फिल्में हिट रही है। फिलहाल तो उनकी शादी हो चुकी है और वह रणवीर सिंह के साथ खुशी-खुशी अपना जीवन बिता रही है लेकिन आज हम उनके जन्मदिन पर आपको एक ऐसी बात बताने वाले हैं जिसे जानकर आप चौक जायेंगे। एक समय पर वह रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन कुछ समय बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। जब तक वह रणबीर कपूर के साथ थी तब तक अजीबो गरीब घटना उनके साथ होती थी। एक बार तो दीपिका को रणबीर कपूर के पिताजी ने खूब सुनाया था।

पूरा किस्सा जाने से पहले आपको बता दें कि बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस वक्त एक फिल्म का 15 से 16 करोड़ रुपया लेती हैं। इतना ही नहीं जब वह विज्ञापन करती है तो उसके जरिए भी मोटी कमाई करती हैं। वह सिर्फ एक ब्रांड से आठ करोड़ तक रुपए ले लेती है। जैसा कि हम जानते हैं बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर करण जौहर अपना एक शो चलाते हैं, जो काफी फेमस है। इसका नाम कॉफी विद करण है। जब दीपिका पादुकोण को इस शो पर बुलाया गया था तो उन्होंने रणबीर कपूर को लेकर बड़े-बड़े खुलासे किए थे।

शो पर करण जौहर ने दीपिका पादुकोण से पूछा था कि आप रणबीर कपूर को गिफ्ट में क्या देना चाहेंगी ? तो उन्होंने बताया कि वह रणबीर कपूर को कंडोम देना चाहती हैं क्यूंकि उनको इसकी सख्त जरूरत है। यह बात ऋषि कपूर तक पहुँच गई थी। इस बात पर ऋषि कपूर नाराज हो गए थे और उन्होंने कहा था कि दीपिका पादुकोण को सिर्फ अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए। दूसरों की जिंदगी में दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए। इस बात पर रणबीर कपूर ने दीपिका का समर्थन किया था और कहा था की इंडिया को सेफ सेक्स की जरूरत है और सबको इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

admin