इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज चल रही है। इस वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले को रविवार को खेलने के लिए उतर रहे हैं।
इस मुकाबले में रोहित शर्मा के उतरने से पहले ही सभी लोगों की नजर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड के बीच टिकी हुई है। शाहिद अफरीदी का सबसे ज्यादा छक्का वाला एशियाई बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड आज रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा को छक्के लगाने में बड़ा माहिर माना जाता है। और लंबे छक्के लगाने के लिए रोहित शर्मा काफी जाने भी जाते हैं। पिछले वनडे में बात करें तो पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 74 रन की पारी खेली थी और 5 छक्के लगाए थे और इसी पहले मैच में लगाए गए छक्के की वजह से रोहित शर्मा वर्ल्ड रिकॉर्ड के काफी करीब पहुंच गए हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का रिकॉर्ड
इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का सबसे टॉप रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर है। क्रिस गेल जी ने विस्फोटक बल्लेबाज के नाम से भी जाना जाता है। क्रिस गेल अपने विस्फोटक बल्लेबाजी की वजह से दुनिया भर में लोकप्रिय है। क्रिस गेल ने अब तक चार सौ छियासी इंटरनेशनल मैच में 533 छक्के जमाए हैं और इंटरनेशनल छक्कों के रिकॉर्ड की सूची में टॉप पर क्रिस गेल का नाम है।
दूसरे नंबर पर 476 छक्के लगाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी है और तीसरे नंबर पर भारत के बल्लेबाज रोहित शर्मा जिन्होंने अब तक कुल 471 छक्के लगा लिए हैं और इसी 471 छक्कों के साथ रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर है। यदि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा 6 छक्के लगा लेते हैं। तो रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड को तोड़ कर दूसरे नंबर पर अपना नाम दर्ज करवा देंगे।
इसी सूची में चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम है। जिन्होंने अब तक 398 छक्के लगाए हैं और पांचवें नंबर पर इस सीरीज में मार्टिन गुप्टिल है। जिन्होंने 372 बहुत अच्छा के छठे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने 359 छक्के लगाए हैं।