15 साल छोटी लड़की पर सोनू निगम का आया था दिल, 7 साल तक डेटिंग के बाद कुछ ऐसे रचाई थी शादी

15 साल छोटी लड़की पर सोनू निगम का आया था दिल, 7 साल तक डेटिंग के बाद कुछ ऐसे रचाई थी शादी

बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सोनू निगम की आवाज को हर उम्र के लोग सुनना पसंद करते हैं। सोनू निगम कई बार विवादों में भी घिरे रहते हैं।

आज हम आपको सोनू निगम के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जिससे बहुत कम लोग ही वाकिफ हैं। आज हम इनके लव लाइफ को जानेंगे जोकि भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। इन्हें अपनी पत्नी को शादी के लिए मनाने में 7 साल का समय लग गया था।

सोनू निगम की पत्नी का नाम मधुरिमा है। सोनू और मधुरिमा की पहली मुलाकात एक प्रोग्राम के चलते हुई थी। दोनो पहली मुलाकात में ही एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। इसके बाद दोनों एक दूसरे से लगातार मिलते रहे। धीरे-धीरे दोनों करीब आने लगे और प्यार का परवान चढ़ता चला गया। बता दें कि सोनू निगम से मधुरिमा 15 साल छोटी है. एज गैप होने के बाबजूद दोनो में बेहद प्यार है।

दोनों के बीच उम्र के फासले के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोनू ब्राह्मण थे और मधुरिमा बंगाली परिवार की थी, लेकिन इन दोनों ने इन सब को पीछे छोड़ कर प्यार की राह चुनी और डेट करते रहे।

गौरतलब है कि यही कारण था कि सोनू निगम मधुरिमा को प्रेम भरे गाने सुनाया करते थे लगभग 7 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया और 14 फरवरी 2002 में सोनू निगम और मधुरिमा विवाह के बंधन में बंध गए.

navneet