अचानक हवा में इस उडती चीज को देखकर डर गए रोहित शर्मा और ऑनफील्ड अंपायर, ड्रैसिंग रुम में बेठे राहुल द्रविड लगे हंसने..!!

आप तो जानते ही होंगे कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने खेल के साथ ही मजाकिया अंदाज और मैदान पर अपने साथी खिलाडियों के साथ तरह-तरह की गतिविधियां करने के लिए जाने जाते है।
रोहित शर्मा का ये मजाकिया अंदाज फैन्स को खूब पसंद आता है। इसका मुजायरा 21 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबले के बीच रायपुर में देखा गया था। टॉस के वक्त ही रोहित शर्मा फैंसला लेना भूल गए थे।
फिर बीच मैच के दौरान आसमान में उडती चीज देखकर घबरा गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ऐसे में फैन्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे है।
हवा में घूमती हुई इस चीज को देखकर डरे रोहित शर्मा
आप को बता दें कि भारत औऱ न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को रायपुर के स्टेडियम में खेला गया था। कप्तान रोहित शर्मा ने टोस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था।
हालांकि उनको ये फैंसला लेने में करीब 20 सैंकेड जैसा समय लग गया। वहीं न्यूजीलैंड की पारी के दौरान चौथी ऑवर की दूसरी गेंद के बाद रोहित ऑनफील्ड अंपायर नितिन मेनन के साथ बातचीत कर रहे थे।
इस दौरान उन्हें आसमान में एक चीज आती हुई दिखी। जिसे देखकर वह डर गए। वहीं ड्रैसिंग रुम में बैठे राहुल द्रविड उनको इस तरह डरता देखकर अपनी हंसी काबू नहीं कर पाए।
वहीं वो उडती हुई चीज कुछ और नहीं बल्कि गेंद ही थी। अचानक से गेंद अपनी और आती देखकर रोहित डरे, लेकिन बाद में वो गेंद को लपकने की और दौडे भी गए।