सुनील शेट्टी ने मुस्लिम लड़की से धर्म बदलवाकर की थी शादी, ऐसे जीता था माना का दिल, 9 साल करना पडा था इंतजार!

आप को बता दें कि बॉलीवुड के सुपरस्टार सुनील शेट्टी अपनी फिल्मी और प्रॉफेशनल लाइफ के कारण सुर्खियों का हिस्सा बने रहते थे। सुनील शेट्टी को हमने कई बार अलग-अलग किरदार निभाते हुए देखा है। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ यानी प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
बता दें कि सुनील शेट्टी ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले शादी कर ली थी। इस बात का कई लोगों को नहीं पता था। अपनी मंजिल प्राप्त करने के बाद उन्होंने अपनी शादी का खुलासा किया था, लेकिन आज भी उनकी पत्नी लाइमलाइट से काफी दूर रहती है। जिस वजह से दोनों के बीच प्यार आज भी बरकरार है।
फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले इस लडकी से की थी शादी
बता दें कि सुनील शेट्टी ने 25 दिसंबर 1991 में माना नाम की लडकी से शादी की थी। सुनील शेट्टी और माना एकदूसरे के साथ 9 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। फिर आगे चलकर इन्होंने शादी करने का फैंसला लिया। माना एक मुस्लिम परिवार की बेटी थी तो वहीं सुनील शेट्टी साउथ इंडियन फैमिली से आते है।
दरअसल 1998 के दौरान सुनील शेट्टी का एक इंटरव्यू आया था। उस इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने अपनी प्रेम कहानी लोगों के सामने रखी थी। सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्हें पहली नजर में ही माना बहुत पसंद आ गई थी, यहां तक कि माना से दोस्ती करने के लिए उन्होंने सबसे पहले माना की छोटी बहन से दोस्ती की और इस बहाने माना से मुलाकात करना शुरू कर दिया।
दोस्त के घर रखवाई थी पार्टी
सुनील शेट्टी कहना था कि फ्रेंड ग्रुप के जरिए माना से कई बार मिल चुके थे। यहां तक कि वे माना से अकेले मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें कभी मौका नहीं मिला। इसलिए उन्होंने एक बार अपने दोस्त को कहा की वे अपने घर पार्टी रखे। सुनील शेट्टी ने बातों ही बातों में बताया कि वे अपने दोस्तों के साथ माना को लेकर बाइक राइड पर भी जाते थे।
वे एकदूसरे को महसूस करने लगे थे कि वे एकदूसरे से प्यार करते है। आगे चलकर दोनों की प्रेम कहानी शुरु हो गई थी। सुनील शेट्टी द्वारा दिए गए सिम्मी ग्रेवाल के इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि हम दोनों ने एक साथ कई सारे उतार-चढ़ाव अपनी जिंदगी में देखे हैं। लेकिन उसका असर हमारी शादीशुदा जिंदगी पर नहीं पड़ने दिया।
माता-पिता को नहीं बताया माना के बारे में
सुनील शेट्टी का कहना है कि उन्होंने काफी लंबे समय तक अपने माता-पिता को माना के बारे में नहीं बताया था। लेकिन एक दिन उनके पिताजी माना को लेकर अपनी गाडी में बेठाकर चले गए औऱ जब वापस आए तो उन्होंने माना को अपनी बहू के रुप में स्वीकार कर लिया था।
लेकिन दूसरी तरफ सुनील शेट्टी का कहना था कि माना के माता-पिता सुनील शेट्टी से सिर्फ एक दो बार ही मिले थे। आप सभी जानते हैं कि जब सुनील शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, उस दौरान 80 दशक का वक्त चल रहा था। उस वक्त एक शादीशुदा एक्टर का फिल्म इंडस्ट्री में टिके रहना बहुत मुश्किल हो रहा था।
अपनी पहली फिल्म करने के बाद ही सुनील शेट्टी ने अपने शादी का खुलासा कर दिया और आगे चलकर सुनील सिटी के घर 5 नवंबर 1992 को एक बेटी ने जन्म लिया। देखते-देखते 1996 में सुनील शेट्टी के घर एक बेटे ने भी जन्म लिया।
अब सुनील शेट्टी एक हंसी खुशी फैमिली के साथ वक्त बिताते हुए नजर आते हैं। अब देखा जाए तो सुनील शेट्टी की बेटी फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी है तो वहीं दूसरी और सुनील शेट्टी का बेटा भी फिल्मी दुनिया में आने ही वाला है।