कोच की बेटी के प्यार में दीवाने थे सुरेश रैना, प्रियंका की शर्त मानने के लिए ‘हवा’ में उड़ा दी थी एमएस धोनी की सलाह, जानिए सुरेश रैना की लवस्टोरी!!

कोच की बेटी के प्यार में दीवाने थे सुरेश रैना, प्रियंका की शर्त मानने के लिए ‘हवा’ में उड़ा दी थी एमएस धोनी की सलाह, जानिए सुरेश रैना की लवस्टोरी!!

आप तो जानते ही होंगे कि भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना टीम के मध्यक्रम बल्बेबाज थे। उन्होंने कुछ समय पहले क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। फिलहाल वे कमेंट्री करते है। आज हम इस आर्टिकल में उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे है, तो आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानते है।

 

कहा जाता है कि क्रिकेटर सुरेश रैना को अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी से प्यार हुआ था। इसके बाद बात शादी तक पहुंच गई और दोनों परिवार वाले इस रिश्ते को लेकर तैयार हो गई। सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी की शादी 3 अप्रैल 2015 को हो गई थी।

 

बता दें कि रैना की पत्नी प्रियंका चौधरी के घर का नाम गुड्डन है। प्रियंका के पिता सतपाल शर्मा मुरादनगर के एक इंटर कॉलेज में स्पोर्ट्स के अध्यापक रहे है। प्रियंका के पिता गाजियाबाद में रैना के स्पोर्ट्स टीचर थे।

 

आप को बता दें कि शादी से पहले प्रियंका चौधरी नीदरलैंड्स में बैंकिंग इंडस्ट्री में काम करती थी। बीटेक करने के बाद प्रियंका ने एक आईटी प्रॉफेशनल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन बाद में वे भारत आ गई, क्योंकि वो अपनी बेटी ग्रेसिया को पूरी तरह से अपना वक्त दे सकें, उसकी हर चाहत को पूरा कर सकें।

 

सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी ने मिलकर एक चैरिटी फाउंडेशन की शुरुआत की, जिसका नाम ग्रेसिया रैना फाउंडेशन है। ये संस्थआ उन्होंने अपनी बेटी ग्रेसिया के जन्मदिन पर शुरु की थी, जो कि गरीब बच्चों की मानसिक और शारीरिक समस्याओं को सुलझाती है औऱ मदद करती है।

 

इस फाउंडेशन के जरिए प्रियंका चौधरी गरीब महिलाओं को सशक्त बनने औऱ बच्चों से संबंधित अहम फैंसले खुद लेने के लिए भी प्रेरित करती है। इसके जरिए गरीब महिलाओं को प्रेग्नेंसी, बच्चे और बच्चे के जन्म के दौरान और बाद में स्वस्थ खान पान के बारे में जागरुक करती है।

 

सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी के परिवार काफी लंबे समय से एक दूसरे के करीबी है। हालांकि रैना का परिवार मूल रुप से जम्मू-काश्मीर का है। उनके पिता त्रिलोकचंद रैना सेना में रह चूके है।

 

बता दें कि सुरेश रैना ने देश के लिए 226 वनडे, 78 टी-20 और 18 टेस्ट मैच खेले हैं। तीनों फॉर्मेट में रैना के नाम 7988 रन दर्ज हैं। जिसमें 7 शतक और 48 अर्द्धशतक शामिल हैं। यही नहीं बल्कि आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा सुरेश रैना के नाम IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

navneet