किसी फिल्म से कम नहीं सूर्या की लव स्टोरी, साउथ इंडियन लड़की पर हार बैठे थे दिल, दिलचस्प है लवस्टोरी!!

आप तो जानते ही होंगे कि पिछले कुछ समय से सूर्यकुमार यादव बेहतरीन लय में नजर आ रहे है। सूर्यकुमार पूरे विश्वभर में क्रिकेट फैंस के लिए चर्चा का विषय बने हुए थे।
ऐसे में सूर्यकुमार यादव के क्रिकेट करियर के बारे में सभी जानते होंगे। हम आज आप को इस आर्टिकल में उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे है। तो आइए विस्तार से जानते है।
आप को बता दें कि आईपीएल में मुंबई के लिए लगातार रन बनाने के बाद सूर्यकुमार ने भारतीय टीम में जगह बनाई। खासकर 2022 में उन्होंने जमकर रन बरसाए।
कॉलेज में देविशा से मिले सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव की वाइफ का नाम देविशा है। देविशा अकसर भारत के मैचों के अलावा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के मैचों के दौरान चीयर करती दिखती हैं। सूर्यकुमार यादव और देविशा की बात करें तो दोनों की मुलाकात साल 2012 में हुई थी।
दरअसल, दोनों तकरीबन 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे। जिसके बाद इस कपल ने 29 मई 2016 को शादी रचाई। देविशा एक दक्षिण भारतीय लड़की है।
सूर्यकुमार यादव से देविशा से की मुलाकात मुंबई के पोद्दार डिग्री कॉलेज में हुई थी। उस वक्त सूर्यकुमार यादव महज 22 साल के थे। जबकि देविशा उम्र में सूर्यकुमार यादव से 3 साल छोटी है।
साल 2016 में हुई सूर्यकुमार और देविशा की शादी
मुंबई के पोद्दार डिग्री कॉलेज में सूर्यकुमार यादव ने देविशा को डांस करते देखा था। जिसके बाद भारतीय क्रिकेटर का देविशा पर दिल आ गया। साल 2012 से लेकर 2016 तक यह जोड़ी रिलेशनशिप में रही। इसके बाद इन्होंने शादी कर ली।
इस शादी में फैमिली को भी ज्यादा इशू नहीं हुआ। क्योंकि शादी के दो साल पहले ही सूर्यकुमार यादव आईपीएल में अपना जलवा दिखा चुके थे। दरअसल, देविशा एक सोशल वर्कर हैं।
2013 से 2015 तक उन्होंने एक गैर सरकारी संगठन ‘द लाइटहाउस प्रोजेक्ट’ के लिए एक वोलेंटियर के रूप में काम किया है। मुंबई इंडियंस के मैचों में अक्सर देविशा को अपने पति को चियर करते देखा गया है। यह कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी सुंदर तस्वीरें शेयर करते रहते है।