होली के रंग में रंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी, रोहित ने उड़ाया गुलाल तो विराट ने किया जमकर डांस…

होली के रंग में रंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी, रोहित ने उड़ाया गुलाल तो विराट ने किया जमकर डांस…

आप तो जानते ही होंगे कि होली का पर्व पुरे भारत के साथ-साथ कई अन्य देशों में धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर प्यार और मोहब्बत का पैगाम दे रहे हैं। क्रिकेट जगत भी रंगों के पर्व में रंगीन हो गया है।

 

इस बीच खिलाड़ियों ने टीम की बस में ही होली का त्योहार मनाया। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने होली के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में विराट कोहली सबसे आगे होली का जश्न मनाते दिख रहे हैं।

 

वह कॉम डाउन और रंग बरसे गाने पर डांस कर रहे हैं। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा पीछे से उनके ऊपर गुलाल फेंक रहे हैं। श्रेयस अय्यर सहित टीम के सभी खिलाड़ी रंग-बिरंग गुलाल से रंगे हुए हैं। टीम का सपोर्ट स्टाफ भी जमकर होली का जश्न मना रहा है।

 

टीम इंडिया के खिलाड़ी भी अलग अंदाज में होली मनाते हैं। वीमेंस प्रीमियर लीग की महिला क्रिकेटर्स भी रंगों का पर्व मना रही है। महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) की टीम आरसीबी के खिलाड़ियों ने जमकर होली खेली। टीम मैनेजमेंट ने रंगों के इस त्यौहार के लिए स्पेशल तैयारी की थी।

 

टीम की कप्तान स्मृति मंधाना से लेकर एलिस पेरी सभी ने जमकर एक दूसरे को रंग लगाया। टीम ने सोशल मीडिया पर सभी फैंस को होली की शुभकामनाएं (Happy Holi 2023) देते हुए फोटोज शेयर की है।

 

देशभर में होलिका दहन के बाद धुलंडी मनाया जाता है। इस दिन सभी एक दूसरे को रंग लगाते हैं. रंगों का ये त्यौहार विदेशियों को भी खूब भाता है।

navneet