त्रिपाठी की आंखो में आ गए आंसू, तूफानी बल्लेबाजी करने के बाद अपना पहला अर्धशतक चूकने से भावुक हुए राहुल त्रिपाठी, पूरे देश ने किया झुककर सलाम!!

आप को बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मकाबला 1 फरवरी बुधवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जिसमें भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टोस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैंसला किया था।
जिसमें भारत के टॉप ऑर्डर के विस्फोटक बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने अपनी ताबडतोड बल्लेबाजी से सभी को काफी ज्यादा प्रभावित किया। लेकिन वे एक गलत शोट मारकर अपनी विकेट दे बैठे। जिसके चलते वे काफी ज्यादा निराश और गुस्से में दिखे। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राहुल त्रिपाठी ने खेली 44 रनों की तूफानी पारी
बता दें कि इशान किशन के जल्दी विकेट गंवाने के बाद नंबर 3 पर आए राहुल त्रिपाठी ने अपनी ताबडतोड बल्लेबाजी के चलते कोहराम मचा दिया। उन्होंने जमकर चौके-छक्कों की बारिश करके सारी महफिल लूट ली।
त्रिपाठी ने 22 गेंदो का सामना कर के 200 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 44 रन की आतिशी पारी खेली। जिसमें उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के भी लगाए। वे अपने अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक से महज 6 रन दूर थे।
लेकिन जल्दी से रन बनाने के चक्कर में राहुल लालच में आकर एक खराब शॉट खेल गए। जिसके चलते वे ईश सोढी की गेंद पर बाउंड्री पर कैच आउट हो गए। जिसके बाद त्रिपाठी खुद से गुस्सा हो गए और निराशा में मैदान छोडकर गए।
राहुल त्रिपाठी ने आउट होने के बाद खोया आपा
बता दें कि भारतीय पारी का 9वां ओवर न्यूजीलैंड के अनुभवी लेग स्पिनर ईश सोढी कर रहे थे। जिनके ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी स्ट्राइक पर थे। त्रिपाठी ने छोटी गेंद देखकर उसको घुटने पर बैठकर लेग साइड की तरफ 6 रन मारने की कोशिश की।
— Rahil Sayed (@RahilSa79122772) February 1, 2023
लेकिन वे गेंद को सही से टाइम नहीं कर पाए। जिसके चलते गेंद बाउंड्री को पार नहीं कर पाए। ऐसे में बाउंड्री पर तैनात लॉकी फर्ग्युसन ने आसानी से कैच पकड लिया। जिसके बाद राहुल खुद को कोसते हुए नजर आए।
उन्होंने जोर से हवा में बल्ला घुमाया। फिर उसके बाद जमीन पर भी दे मारा। जिसके बाद वे गुस्से में चिल्लाते हुए भी नजर आए। त्रिपाठी के इस रिएक्शन की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।