टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को है लग्जरी कारों का शौक, करोड़ों का है नेट वर्थ… विदेश में प्रॉपर्टी, जानिए उनके बारे में सबकुछ!!

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को है लग्जरी कारों का शौक, करोड़ों का है नेट वर्थ… विदेश में प्रॉपर्टी, जानिए उनके बारे में सबकुछ!!

आप को बता दें कि भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कल रिटायरमैंट का एलान कर दिया है। सानिया मिर्जा ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम खेला। यहीं से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके कुछ दिनों बाद वे अपना आखिरी प्रॉफेशनल मैच भी खेलेंगी।

 

बता दें कि सानिया मिर्जा अपने खेल के साथ-साथ अपने निजी कारण की वजहों से भी सुर्खियों में रही है। उनके जीवन में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी, शादी के 12 साल बाद तलाक की अफवाहें और कई खबरें जुडी। आज हम आप को इस आर्टिकल में सानिया मिर्जा के जीवन के बारे में संपूर्ण जानकारी देने जा रहे है। तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है।

 

ये है सानिया मिर्जा का जीवन परियय

सानिया का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था। उनका बचपन हैदराबाद में गुजरा था। जन्म के बाद सानिया के पिता इमरान मिर्जा काम के चलते हैदराबाद आ गए। उनके पिता एक स्पॉर्ट्स पत्रकार थे। बाद में उन्होंने प्रिंटिंग बिजनेस की शुरुआत की और निर्माता बन गए। सानिया की माता नसीमा मिर्जा भी प्रिटिंग बिजनेस में एक्टिव थी।

 

सानिया मिर्जा ने इस जगह से ली शिक्षा

बता दें कि सानिया मिर्जा ने अपनी शुरुआती शिक्षा खेराताबाद की नासर स्कूल से की। आगे पढाई हैदराबाद के सैंट मैरी कॉलेज से की। सानिया जब 6 साल की थी तो वहां के कोच ने इतनी छोटी बच्ची को सिखाने से मना कर दिया। लेकिन सानिया मिर्जा के टेनिस के हुनर को देखते हुए ट्रेनिंग देने के लिए राजी हो गए।

 

कब औऱ कैसे हुई सानिया को शोएब से प्यार?

बता दें कि जब सानिया का करियर ऊंचाइयों पर था तब उनकी पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से मुलाकात हुई फिर दोनों ने शादी कर ली। उनकी शादी काफी विवादों में रही थी। दोनों की पहली मुलाकात ऑस्ट्रेलिया में हुई थी। सानिया को शोएब की सादगी से प्याग हो गया, जिसके बाद दोनों ने 2010 में निकाह कर लिया। फिलहाल दोनों का एक बेटा भी है।

 

सानिया मिर्जा की कमाई

सानिया मिर्जा ने टेनिस करियर के दौरान करीब 58.65 करोड रुपए प्राइज मनी से कमाए है। इसके अलावा उनकी नैटवर्थ करीब 205 करोड रुपए है। वे टेनिस करियर के दौरान एयर इंडिया, टाटा टी, एडिडास, हैथवे केबल, टीवीएस स्कूटी और विल्सन जैसे टॉप ब्रांड्स को प्रमोट कर चूकी है।

 

सानिया मिर्जा का कार कलेक्शेन

बता दें कि सानिया मिर्जा को लग्जरी कारों का काफी शोक है। उनके पास BMW7-सीरीज, जगुआर XE, मर्सिडिड बेंज, BMW 5-सीरीज, रेंज रोवर इवोक भी है। हैदराबाद के मुर्तुजागुड में उनकी टेनिस एकेडमी भी है, जिसे उन्होंने 2013 में शुरु किया था। दुबई में भी उन्होंने अपनी एकेडमी की ब्रांच खोल दी है।

navneet