Ramayan में सीता को बेटी मानने वाली राक्षसी ‘त्रिजटा’ का, क्या बॉलीवुड सुपरस्टार से है गहरा कनेक्शन?

Ramayan में सीता को बेटी मानने वाली राक्षसी ‘त्रिजटा’ का, क्या बॉलीवुड सुपरस्टार से है गहरा कनेक्शन?

रामायण में श्रीराम, लक्ष्मण, रावण, सीता, हनुमान के अलावा त्रिजटा की भूमिका भी बेहद अहम रही है। कहने को भले ही त्रिजटा एक राक्षसी थी लेकिन उसका हृदय बेहद उदार और दयालु था। रामायण में लंका साम्राज्य में रावण, मंदोदरी, शूर्पणखा, विभीषण, मेघनाथ, कुंभकर्ण के बाद त्रिजटा एक अहम किरदार है। रामायण के इस खास किरदार को लेकर खबरें सामने आईं कि त्रिजटा का रोल किसी और ने नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना की सास ने निभाया था। इस तरह की रिपोर्ट्स के बाद आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप सामने आईं और इस बात से साफ इनकार किया।

ताहिरा की मॉम का नाम अनीता कश्यप है, यह वो शख्सियत हैं जो मीडिया और सोशल मीडिया से हमेशा दूरियां बनाए रखती हैं।

ताहिरा कश्यप ने ट्वीट कर बताया कि रामायण में त्रिजटा का रोल उनकी मां ने निभाया था ये चर्चा सरासर गलत है।उन्होंने ट्वीट किया- ‘रामायण में अन‍ीता कश्यप (ताहिरा की मां) मेरी मां को लेकर आ रही इस तरह की रिपोर्ट्स में कोई सच्चाई नहीं है।’मेरी मां एक श‍िक्षाव‍िद थीं और उनका शो से कोई कनेक्शन नहीं है, कुछ भी।’

रामानंद सागर की रामायण में त्रिजटा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस चर्चा में है। पिछले दिनों कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ये किरदार आयुष्मान खुराना की सास ने निभाया था। हालांकि, ताहिरा कश्यप ने इन खबरों को खारिज किया था। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आखिर ये किरदार किसने निभाया था?

रामायण में त्रिजटा का किरदार गुजराती सिनेमा की एक्ट्रेस विभूति परेशचंद्र दवे ने निभाया था। वह गुजरात के सूरत शहर की रहने वाली थीं। यूट्यूब चैनल नारद टीवी के मुताबिक विभूति अपने गरबा ग्रुप के साथ उमरगांव पहुंची थीं।

विभूति की पर्सनेलिटी से रामानंद सागर काफी प्रभावित हुए थे। रामानंद सागर ने उनका ऑडिशन लिया और सिलेक्ट कर लिया। उनकी सबसे खास बात थी कि उन्हें लंबे से लंबा डायलॉग भी बहुत आराम से याद हो जाता था।

admin