कपिल देव और उनकी पत्नी की लव स्टोरी नहीं है किसी फ़िल्मी कहानी से कम, जानिए दोनों की लवस्टोरी!!

कपिल देव और उनकी पत्नी की लव स्टोरी नहीं है किसी फ़िल्मी कहानी से कम, जानिए दोनों की लवस्टोरी!!

आप को बता दें कि भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव को कुछ दिन पहले दिल का दौरा पडा था, जिसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई थी। लेकिन अब वे बिल्कुल ठीक है। कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 में पहली बार विश्व कप जीता था।

साल 1994 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर होने वाले कपिल अभी भी भारतीय ऑलराउंडरों में बहेतरीन तेज गेंदबाज माने जाते है। ऐसे में आज हम आप को इस आर्टिकल में कपिल देव और उनकी पत्नी रोमी भाटिया की प्रेमकहानी के बारे में बताने जा रहे है। तो आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानते है।

 

आप को बता दें कि कपिल देव ने एक चैट शॉ के दौरान खुलासा करते हुए बताया था कि वह और रोमी कार में घूमने गए थे। तभी कपिल देव के दांतो पर मक्खन लगा दिखता है, तब वह रोमी से फोटो क्लिक करने को बोलते है।

जब रोमी इसका कारण पूछती है तो कपिल कहते है वे ये फोटो अपने बच्चों को दिखाएंगे। रोमी समझ गई कि अप्रत्यक्ष और हास्यमय तरीके से कपिल देव ने उन्हें प्रपोज किया है।

 

जिसके बाद उन्होंने बताया कि रोमी के पिता शादी के लिए जल्द ही मान गए थे। लेकिन रोमी के दादा ने उनसे काफी सवाल किए थे। कपिल और रोमी ने 1980 में शादी की थी और 1996 में रोमी ने बेटी आमिया देव को जन्म दिया था।

 

बता दें कि कपिल देव ने भारत के लिए 131 टेस्ट औऱ 225 वनडे खेले है। वे क्रिकेट के इतिहास में एकमात्र खिलाडी है। जिन्होंने 400 से ज्यादा विकेट अपने नाम करके टेस्ट मैचों में 5000 से ज्यादा रन लुटाए है।

 

वे 1999 और 2000 के बीच भारतीय टीम के राष्ट्रीय कोच भी रह चूके है। कपिल देव को 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

navneet