किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल मार्श की लव स्टोरी, देखिए दोनों की साथ में तस्वीरें!!

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल खेलने वाले ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर मिचेल मार्श की लव स्टोरी काफी रोमांटिक है। आइए हम आपको इस खिलाड़ी की मजेदार लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।
आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श के ऊपर काफी निर्भर है, क्योंकि कप्तान ऋषभ पंत टीम में शामिल नहीं है और डेविड वॉर्नर भी अच्छे फॉर्म में नहीं है।
ऐसे में दिल्ली का मध्यक्रम मिचेल मार्श पर निर्भर है। ऑस्ट्रेलिया का यह खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान पर जितना आक्रमक खिलाड़ी है, मैदान के बाहर उतना ही रोमांटिक इंसान भी है।
इस खिलाड़ी की लव स्टोरी भी किसी लव स्टोरी से कम नहीं है। आइए हम आपको मिचेल मार्श की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर मिचेल मार्श की पत्नी का नाम ग्रेटा मार्क है।
काफी सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद मिचेल मार्श और ग्रेटा मार्क ने 11 सितंबर, 2021 को इंगेंजमेंट यानी सगाई की थी। 29 वर्ष की उम्र में सगाई करने के बाद मिचेल मार्श ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पिक्चर भी पोस्ट की थी।
जिसमें उन्होंने पत्नी के साथ अपनी इंगेंजमेंट रिंग को दिखाते हुए एक पिक्चर पोस्ट की थी और उसमें लिखा था कि, जिस दिन मैं इनसे मिला, वो मेरे जीवन का प्यार बन गई। वह दिन मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन था।
मिचेल मार्श के इस पोस्ट पर कई ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स समेत दुनियाभर के तमाम खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी थी। मिचेल मार्श ने ग्रेटा को ऑस्ट्रेलिया के फेमस द फार्म मार्ग्रेट रीवर के पास प्रपोज किया था। ग्रेटा मार्क द फार्म मार्ग्रेट रीवर के पास ही अपना बिजेनस संभालती है।
इंगेंजमेंट के कुछ दिनों के बाद ही मिचेल मार्श ने अपनी पत्नी ग्रेटा मार्क से शादी कर ली थी। इन दोनों के बीच काफी लंबे टाइम से रिलेशनशिप बना हुआ था। सगाई से पहले भी इन दोनों को कई बार पब्लिकली देखा गया था। मिचेल की पत्नी ग्रेटा को कई बार आईपीएल मैचों के दौरान भी स्टेडियम में मौजूद रहकर अपने पति की हौसला अफजाई करते हुए देखा गया है।